किसी भी दशा में कानून और शान्ति व्यवस्था से समझौता न किया जाए – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
1 min read
प्रदेश में शान्ति-व्यवस्था बनाए रखना Government of UP की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कल दिनांक 08 दिसम्बर, 2020 के प्रस्तावित भारत बन्द के दृष्टिगत आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।
किसानों के हित और उनके कल्याण की दिशा में केन्द्र सरकार एवं Government of UP निरन्तर कार्य कर रही है। कल के प्रस्तावित भारत बन्द से किसान दिग्भ्रमित न हों।
अधिकारी स्थानीय स्तर पर किसान संगठनों और प्रतिनिधियों से संवाद कर उन्हें नए कृषि कानूनों के प्राविधानों से अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करें।
किसी भी दशा में कानून और शान्ति व्यवस्था से समझौता न किया जाए।