पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भिड़ंत, 6 मृत कई घायल,

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिलासपुर में आज एक भीषण रेल हादसा हो गया, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया है और कई ट्रेनों को रोका गया है।

रेलवे विभाग ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा करने की बात कही है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

  • Related Posts

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की…

    Read more

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    बालकोनगर, भारत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    कनकेश्वर धाम उपेक्षा का हुआ शिकार, न बिजली, न पानी, न श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था

    कनकेश्वर धाम उपेक्षा का हुआ शिकार, न बिजली, न पानी, न श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था

    खबर का असर बच्चों से मजदूरी मामले में संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी

    खबर का असर बच्चों से मजदूरी मामले में संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी