करतली ईस्ट परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, SECL के ड्रोन सर्वे पर आपत्ति,

कोरबा, एसईसीएल की करतली ईस्ट परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को 5 गांवों के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोलते हुए ड्रोन सर्वे का विरोध जताया और कंपनी प्रबंधन पर उचित मुआवजा व विस्थापन नीति को दरकिनार करने का आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि हाल ही में एसईसीएल की ओर से प्रभावित क्षेत्र में ड्रोन सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना है कि बिना लिखित अनुमति और बातचीत के अचानक सर्वे किया जा रहा है, जो सीधा-सीधा ग्रामीण अधिकारों का उल्लंघन है।

ग्रामीणों के प्रमुख आरोप,कंपनी प्रबंधन केवल बस्ती क्षेत्र को छोड़कर शेष भूमि का अधिग्रहण कर रही है,प्रभावित परिवारों को अभी तक स्पष्ट विस्थापन नीति नहीं दी गई,आजीविका, भूमि, जलस्रोत और आवागमन पर पड़ने वाले असर पर भी चुप्पी

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उचित बातचीत, मुआवजा, पुनर्वास की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की गारंटी नहीं मिलेगी, तब तक विरोध जारी रहेगा।

मामले में करतली, फुलकारी, मंगला सहित आसपास के गांवों के लोग लामबंद हो गए हैं और आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं एसईसीएल की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर