बालको में ‘उत्कृष्ट उत्पादन सम्मान’ समारोह का आयोजन, 528 कर्मचारी हुए सम्मानित

बालकोनगर, 09 दिसंबर 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में शानदार उत्पादन प्रदर्शन और अनुशासन, उत्पादकता और टीमवर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘उत्कृष्ट उत्पादन सम्मान’ समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में कुल 528 बालको कर्मचारियों एवं व्यवसायिक साझेदारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि में विभिन्न यूनिट्स की अहम भूमिका रही। कार्बन यूनिट से 151, पॉटलाइन-1 से 115, पॉटलाइन-2 से 171 तथा रोल्ड प्रोडक्ट्स (आरपी) से 91 कर्मचारियों एवं साझेदारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान बालको की विभिन्न इकाइयों ने उत्कृष्ट उत्पादन प्रदर्शन कर संगठन की उपलब्धियों में उल्लेखनीय योगदान दिया। पॉटलाइन-1 के 115 कर्मचारियों को उत्पादन लक्ष्य, प्रचालन अनुशासन और समन्वयपूर्ण कार्यशैली में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नेतृत्व टीम ने उनके सतत प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पॉटलाइन-1 ने प्रदर्शन मानकों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं पॉटलाइन-2 से सर्वाधिक 171 कर्मचारियों को गौरवान्वित किया गया, जो उनकी अनुशासित कार्यप्रणाली, उच्च उत्पादन क्षमता और बेहतर समन्वय का स्पष्ट प्रमाण है।

इसके साथ ही कार्बन यूनिट के 151 सदस्यों को उत्पादन, गुणवत्ता और संचालन में निरंतर अनुशासन बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया, जिनके प्रयासों से प्रचालन दक्षता को मजबूती मिली और उत्पादन प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। इसी तरह रोल्ड प्रोडक्ट्स यूनिट से 91 कर्मचारियों को उत्पादन, गुणवत्ता और प्रचालन दक्षता के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मान से नवाज़ा गया।

यह आयोजन बालको की सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय उत्पादन संस्कृति को दर्शाता है। किसी भी संगठन की असली ताकत कर्मचारी ही होते हैं। उत्कृष्ट उत्पादन उपलब्धियाँ केवल तकनीक का परिणाम नहीं होतीं, बल्कि इसके पीछे कर्मठ कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, समर्पण और टीम भावना होती है। ‘उत्कृष्ट उत्पादन सम्मान समारोह’ का उद्देश्य ऐसे ही समर्पित प्रयासों को पहचान देना और कर्मचारियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर