KORBA : MJM Hospital में दर्द रहित सामान्य प्रसव की सुविधा,प्रसूताओं को बड़ी राहत

कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित एमजेएम हॉस्पिटल (मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल) में मातृत्व सेवाओं के क्षेत्र में एक नई और आधुनिक पहल की गई है। यहां अब “पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी” की सुविधा सफलतापूर्वक उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाले असहनीय दर्द से राहत मिल रही है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एपिड्यूरल एनेस्थीसिया तकनीक के माध्यम से कई महिलाओं को अब तक दर्द रहित सामान्य प्रसव का लाभ दिया जा चुका है। इस सुविधा के तहत प्रसव प्रक्रिया को अधिक सहज, सुरक्षित और आरामदायक बनाया जा रहा है।

अस्पताल में अनुभवी एनेस्थेटिस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम लगातार निगरानी रखती है, जिससे मां और शिशु दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।आधुनिक तकनीक और बेहतर चिकित्सकीय देखरेख के कारण पेनलेस डिलीवरी अब एक सुरक्षित विकल्प बनकर उभरी है। इसका लाभ लेने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव को सकारात्मक बताते हुए इसे मातृत्व के सुखद अनुभव से जोड़ा है।
एमजेएम हॉस्पिटल में प्रसूति सेवाओं के अंतर्गत नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी, एंटीनाटल केयर, महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, पीसीओडी/पीसीओएस जैसी समस्याओं का उपचार, हिस्टेरेक्टॉमी और लेप्रोस्कोपी सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही नवजात शिशुओं के लिए टीकाकरण, विशेष देखभाल, 24×7 इमरजेंसी सेवा, एनआईसीयू सुविधा तथा आईयूआई (इन्फर्टिलिटी ट्रीटमेंट) जैसी उन्नत सेवाएं भी अस्पताल में प्रदान की जा रही हैं।
अस्पताल के संचालक डॉ प्रिंस जैन का कहना है कि उनका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे इस आधुनिक सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

  • Related Posts

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    वेदांता ने…

    Read more

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    बालकोनगर, किसी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,

    जिले में आम लोगों की सेहत को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही जारी,

    जिले में आम लोगों की सेहत को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही जारी,