नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा की कार्यप्रणाली चल रहा भगवान भरोसे..!संयुक्त संचालक,बिलासपुर को कार्यवाही की माँग को लेकर विपक्षी पार्षदों ने सौपा ज्ञापन…!

कोरबा, नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में टेंडर प्रक्रिया में लगातार की जा रही मनमानी को लेकर विपक्षी पार्षदों ने संयुक्त रूप से संयुक्त संचालक,बिलासपुर को पत्र लिखकर कार्यवाही की माँग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है ..!
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की – नगर परिषद में जबसे नयी सरकार गठन हुई है तबसे एक अलग तरह का नियम चलना शुरू हुआ है बिना टेंडर के रेवड़ी बाटने का केवल और केवल अपने चहेते लोगो को लाभ पहुँचाने के लिए आवस्यक कार्यों को दरकिनार करके सरकारी पैसों का बंदरबाट शुरू कर दिया गया है कार्यों में गुणवत्ता का कोई सरोकार नहीं है इसके अलावा जब कोई पार्षद इन सब कार्यों का विरोध करे तो उसके वार्ड के कार्यों में विवाद करवा दिया जाता है या होने नहीं दिया जाता है टेंडर जारी तो होता है परंतु खुलने का कोई दिनांक नहीं है जब लगता है की कार्य उनके चहेते लोगो को नहीं मिलेगा टेंडर या तो कैंसल कर दिया जाता है या फिर खोलने का दिनाक बढ़ा दिया जाता है नियम प्रक्रिया पूर्ण रूप से दरकिनार है इसके अलावा ज़ोनल टेंडर के नाम पर अलग ही पैसा निकलो और बाटो प्रक्रिया चल रहा है साथ ही साथ स्वीकृत दर से अतिरिक्त में कार्य देने का एक अलग नियम बनाये हुए है आख़िर भगवान भरोसे चल रही यह प्रक्रिया कब तक ऐसा रहेगा इन्ही सब सरकारी पैसे के दुरुपयोग एव टेंडर प्रक्रिया को नियमतः करने की माँग को लेकर समस्त विपक्षी पार्षदों के साथ संयुक्त संचालक को पत्र सौपा गया एव उचित कार्यवाही कि माँग की गई,अगर जल्द से जल्द मामले का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई …!
इस अवसर पर पार्षद तेजप्रताप सिंह ने कहा की – नगर पालिका में कुछ भी कार्य बोला जाता है तो नहीं किया जाता है हा लेकिन जहां सत्तापक्ष के फ़ायदे का कार्य रहेगा तो तुरंत हो जाता है कुलमिलाकर मनमानी व्यवस्था चल रही है ..!
इस अवसर पर प्रमुखरूप से पार्षद तेजप्रताप सिंह,राकेश अग्रवाल,तालिका साहू,संदीप डहरिया,हेमंत शाहनी,ओमप्रकाश कैवर्त,रूबी पवन गुप्ता,बाल्की कुजूर,आशा साहू,इंद्रजीत बींझवार,राजकुमारी ,युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष विकास सिंह,आयुष यादव,शब्बीर ख़ान, और अनेक कांग्रेसी एव आमजन उपस्थित थे…!

  • Related Posts

    राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,

    कोरबा, 30.03.2026…

    Read more

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,

    राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे  गंभीर सवाल

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत