भाजपा नेता अनिल चौरसिया ने कोरबा से झारखंड बिहार जाने वाले बसों में अधिक किराया वसुली करने का आरोप लगाते हुए बस मालिकों के विरुध कार्यवाही करते हुये बसो मे शासन द्वारा निर्धारित किराया लिये जाने की मांग की है।

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के पूर्व प्रतिनिधी व भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल चौरसिया ने कलेक्टर कोरबा व जिला परिवहन अधिकारी कोरबा को पत्र लिखकर शिकायत किया है कि कोरबा से झारखंड बिहार जाने वाली बसो मे शासन द्वारा निर्धारित किराया राशि से बहुत अधिक किराया राशी वसूल किया जा रहा है। कोरबा से गढ़वा तक का किराया शासन द्वारा निर्धारित किराया के आधार पर 600 से अधिक नहीं होना चाहिए लेकिन बस मालिकों एवं ऐजेंटो के द्वारा ₹1000 प्रति सीट के दर पर किराया वसुल किया जा रहा है जो बहुत अधिक है। अनिल चौरसिया ने अपने पत्र में कहा है कि बसों में ज्यादातर मध्यम व गरीब परिवार के लोग सफर करते हैं जिन्हें मजबूरी वश बस मे ही सफर करना एक मात्र साधन है। इसका बस मालिक और एजेंट फायदा उठाते हुए उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व में परिवहन विभाग के लगातार निगरानी करने से बसों में निर्धारित किराया लिया जा रहा था लेकिन अब फिर से डेढ़ गुना अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। अपर स्लीपर में दो लोगों के लिए निर्धारित स्थान रखा गया है लेकिन दो के जगह तीन लोगों को बैठाकर दो सिट मे तिन सीट का किराया वसूली किया जा रहा है। पूर्वांचल के रास्ते झारखंड, बिहार पटना साासाराम गढवा अंबिकापुर के रास्ते आने जाने वाले लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुचा रहे है। जिस पर बस मालिकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग अनिल चौरसिया के द्वारा किया गया है।अब देखना होगा कि अनिल चौरसिया जैसे कद्दावर भाजपा नेता के शिकायत के बाद जिला प्रशासन सुध लेकर कार्यवाही करता है या नहीं?

  • Related Posts

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    बालकोनगर; वेदांता…

    Read more

    नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा की कार्यप्रणाली चल रहा भगवान भरोसे..!संयुक्त संचालक,बिलासपुर को कार्यवाही की माँग को लेकर विपक्षी पार्षदों ने सौपा ज्ञापन…!

    कोरबा, नगर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    भाजपा नेता अनिल चौरसिया ने कोरबा से झारखंड बिहार जाने वाले बसों में अधिक किराया वसुली करने का आरोप लगाते हुए बस मालिकों के विरुध कार्यवाही करते हुये बसो मे शासन द्वारा निर्धारित किराया लिये जाने की मांग की है।

    भाजपा नेता अनिल चौरसिया ने कोरबा से झारखंड बिहार जाने वाले बसों में अधिक किराया वसुली करने का आरोप लगाते हुए बस मालिकों के विरुध कार्यवाही करते हुये बसो मे शासन द्वारा निर्धारित किराया लिये जाने की मांग की है।

    नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा की कार्यप्रणाली चल रहा भगवान भरोसे..!संयुक्त संचालक,बिलासपुर को कार्यवाही की माँग को लेकर विपक्षी पार्षदों ने सौपा ज्ञापन…!

    नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा की कार्यप्रणाली चल रहा भगवान भरोसे..!संयुक्त संचालक,बिलासपुर को कार्यवाही की माँग को लेकर विपक्षी पार्षदों ने सौपा ज्ञापन…!

    भाजपा की इंदौर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में कोरबा से हितानंद हुए शामिल

    समाजसेवी गौरक्षक अक्षत शर्मा (कान्हा) ने दी परशुराम जयंती की शुभकामनाएं, जिले में दिखा भक्ति का माहौल

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन