छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा सामाजिक सेवा एवं समरसता की भावना को साकार करते हुए रविवार, 3 मई 2026 को रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर में 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस गरिमामय आयोजन में प्रदेशभर से चयनित 51 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिसमें कोरबा जिले से भी 5 से 6 जोड़े भागीदारी करेंगे।

संगठन द्वारा बताया गया कि सभी सहभागी जोड़ों की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं तथा कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।

इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। इनमें डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बृजमोहन अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल तथा मंत्री राजेश अग्रवाल सहित अनेक विशिष्ट जन शामिल होंगे। सभी अतिथि नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करेंगे।

प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक सहयोग, सेवा एवं संगठनात्मक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में भाग लेने हेतु कोरबा से वे स्वयं सहित संगठन के उपाध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, बजरंग अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भगवती प्रसाद गोयनका, मंगल परिणय आयोग की संयोजिका शोभा केड़िया, ऊमा बंसल, प्रीति मोदी एवं अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में रायपुर पहुँचेंगे।

मोदी ने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार के सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवक-युवतियों का विवाह सम्मानपूर्वक एवं निःशुल्क संपन्न कराया जाता है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह पहल समाज में एकता, सहयोग एवं समानता का संदेश देती है तथा अन्य सामाजिक संगठनों को भी इस प्रकार के सेवा-कार्य हेतु प्रेरित करती है। यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवीय संवेदना और सामूहिक सहयोग की एक प्रेरक मिसाल है।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत…

    Read more

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे  गंभीर सवाल

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    कनकेश्वर धाम उपेक्षा का हुआ शिकार, न बिजली, न पानी, न श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था

    कनकेश्वर धाम उपेक्षा का हुआ शिकार, न बिजली, न पानी, न श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था