श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान,

कोरबा, श्रीहनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन कोरबा के समीप आयोजित सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर प्रथम दिवस में भक्ति एवं श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। प्रसिद्ध कथावाचक परम आदरणीय श्री कृष्णा द्विवेदी महाराज जी के श्रीमुख से प्रारंभ होने वाली कथा से पूर्व महाराज जी श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन एवं कलश भरने की पावन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इसके पश्चात भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल कोरबा शाखा एवं सप्तदेव मंदिर महिला मंडल के संयुक्त सहयोग से महाराज श्री, यजमान परिवार एवं श्रद्धालु महिलाओं का भव्य एवं आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया। महिलाओं ने मंगलगीत, पुष्पवर्षा एवं आरती के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित कथावाचकों एवं सभी यजमानों का भी सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विशेष रूप से बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी, “मोदी की चाय” एवं शरबत की व्यवस्था की गई, जिसका सभी भक्तों ने आनंद लिया और आयोजकों की सराहना की।

इस अवसर पर अशोक मोदी, राजा मोदी, सरला मित्तल, प्रीति मोदी, ज्योति यादव, मनमाली शर्मा, सोमदत्त द्विवेदी, आशिष सिंह ठाकुर, शरद दीक्षित, शीतल कौर, बिमला अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्रद्धालु एवं समाजजन शामिल हुए। संपूर्ण वातावरण जय श्रीराम, राधे-राधे एवं भागवत कथा के जयघोष से गुंजायमान रहा। आयोजन ने धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश प्रदान किया।

  • Related Posts

    जिला प्रशासन और बालको के सहयोग से सड़क एवं पुल के निर्माण को मिलेगी नई गति

    जिला प्रशासन…

    Read more

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    बालकोनगर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान,

    श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान,

    जिला प्रशासन और बालको के सहयोग से सड़क एवं पुल के निर्माण को मिलेगी नई गति

    जिला प्रशासन और बालको के सहयोग से सड़क एवं पुल के निर्माण को मिलेगी नई गति

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

    बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन