जैव विविधता का संरक्षण हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी, विश्व जैव विविधता दिवस पर जिले वासियों दी बधाई– जितेंद्र सारथी

कोरबा – कोरबा जिला प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता से समृद्ध एक अनमोल धरोहर है। यहां की हरी-भरी वन संपदा, कल-कल बहती नदियाँ, विशाल पर्वत श्रृंखलाएँ, मनमोहक पहाड़ी पर्यटन स्थल, सुंदर जलाशय एवं विविध वन्यजीव इस क्षेत्र की पहचान हैं। कोरबा की धरती पर विशालकाय हाथियों का विचरण, दुर्लभ किंग कोबरा, तेंदुआ, भालू तथा अनेक प्रकार के पक्षी, तितलियाँ और अन्य जीव-जंतु इस बात का प्रमाण हैं कि हमारी जैव विविधता कितनी महत्वपूर्ण और समृद्ध है।

विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाएँ। जैव विविधता केवल पर्यावरण की सुंदरता नहीं बढ़ाती, बल्कि मानव जीवन के संतुलन, स्वच्छ जल, शुद्ध वायु, खाद्य सुरक्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा का आधार भी है।
यदि हमारी जैव विविधता सुरक्षित रहेगी, तो आने वाली पीढ़ियाँ भी इस प्राकृतिक वैभव का अनुभव कर सकेंगी। जंगलों की रक्षा, जल स्रोतों का संरक्षण, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही इस दिशा में सबसे बड़ा योगदान है।

वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम द्वारा निरंतर वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आमजन से अपील है कि किसी भी वन्यजीव के संकट में होने की स्थिति में स्वयं हस्तक्षेप न करें, बल्कि तत्काल विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम अथवा वन विभाग को सूचना दें।

आइए, इस विश्व जैव विविधता दिवस पर हम सब मिलकर अपनी धरती, जंगल, जल और वन्यजीवों की रक्षा का संकल्प लें।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    कोरबा/रायपुर (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    बीजेपी कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्यबीजेपी पार्षद के वार्डो में बिना टेंडर हुए कार्य पूर्ण कांग्रेसी पार्षदों को 1 साल से टेंडर का हवाला