जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

कोरबा। जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल सहित वर्तमान अध्यक्ष योगेश जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता सह पार्षद अशोक चावलानी,आर पी तिवारी,नरेंद्र अग्रवाल, ओम हॉस्पिटल रायपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर ओमप्रकाश अग्रवाल ने आज शनिवार को सरदार बल्लभभाई पटेल नगर (साडा कॉलोनी ) जमनीपाली स्थित नवनिर्मित होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर तथा केक काट कर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया तथा संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह में रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा तेजी से विकास की ओर अग्रसर है ऐसे में शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल एवं रेस्टोरेंट के प्रारंभ होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले आगंतुकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थानीय व्यापार एवं पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने होटल एवं रेस्टोरेंट के संचालकों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और ग्राहकों की संतुष्टि किसी भी व्यवसाय की सफलता की कुंजी होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नई पहचान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों,बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन कर इसके आधुनिक सुविधाओं एवं आकर्षक व्यवस्था की सराहना की।

समारोह के अंत में होटल संचालक गौरी शंकर अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,रजत अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी के लिए स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की गई।

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर