बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

बालकोनगर, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने नागरिकों, कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं अन्य हितधारकों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि बालको के नाम, ब्रांड, उत्पाद अथवा सेवाओं से मिलते-जुलते फर्जी डोमेन, वेबसाइट और ई-मेल आईडी का उपयोग कर लोगों को गुमराह करने तथा संवेदनशील जानकारी हासिल करने के प्रयास किए जा सकते हैं।

बालको प्रबंधन के संज्ञान में आया है कि साइबर अपराधी ऐसे डोमेन और ई-मेल आईडी का उपयोग कर सकते हैं, जो देखने में कंपनी के आधिकारिक माध्यमों से मिलते-जुलते प्रतीत होते हैं। इनका उद्देश्य गोपनीय, व्यक्तिगत, वित्तीय अथवा व्यावसायिक जानकारी प्राप्त करना, मैलवेयर फैलाना या अन्य प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देना हो सकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी डोमेन, वेबसाइट, ई-मेल अथवा अन्य संचार माध्यम का बालको से कोई संबंध, स्वीकृति या आधिकारिक मान्यता नहीं है।

बालको ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट [डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएएलसीओआईएनडीआईए डॉट कॉम] है तथा कंपनी के सभी अधिकृत ई-मेल केवल [@ वीईडीएएनटीए डॉट सीओ डॉट इन]डोमेन से ही जारी किए जाते हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी वेबसाइट, ई-मेल अथवा ऑनलाइन संचार पर भरोसा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की अवश्य जांच करें। यदि किसी ई-मेल का डोमेन [@ वीईडीएएनटीए डॉट सीओ डॉट इन] से अलग हो या कोई वेबसाइट [डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएएलसीओआईएनडीआईए डॉट कॉम] के अतिरिक्त किसी अन्य पते से संचालित हो, तो उसे संदिग्ध मानते हुए सावधानी बरतें।

कंपनी ने सभी हितधारकों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की गोपनीय, व्यक्तिगत, वित्तीय या व्यावसायिक जानकारी साझा करने से पहले संबंधित वेबसाइट और ई-मेल की पुष्टि अवश्य करें तथा कंपनी से जुड़ी सेवाओं और सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें। यदि कोई संदिग्ध वेबसाइट, डोमेन या ई-मेल प्राप्त होता है, तो उसकी सूचना तत्काल बालको की सुरक्षा टीम को दें।

बालको प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी फर्जी, अनधिकृत अथवा तीसरे पक्ष द्वारा संचालित वेबसाइट, डोमेन या ई-मेल के साथ संपर्क अथवा लेन-देन के कारण होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी। कंपनी ने नागरिकों से साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की अपील की है।

  • Related Posts

    बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत

    ‘प्राइड मंथ…

    Read more

    युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ रहा है बालको’

    वेदांता स्किल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

    बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत

    बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत

    युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ रहा है बालको’

    युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ रहा है बालको’

    पत्रकार सरोज कुमार रात्रे के नाम पर दो फर्जी RTI आवेदन! पहचान का दुरुपयोग कर रची गई साजिश? पुलिस ने शुरू की जांच

    पत्रकार सरोज कुमार रात्रे के नाम पर दो फर्जी RTI आवेदन! पहचान का दुरुपयोग कर रची गई साजिश? पुलिस ने शुरू की जांच

    बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम

    बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम

    बुद्ध कल्याण समिति चुनाव: जगदीश खरे अध्यक्ष और दिनेश टेंगवार बने सचिव, सुभाष सूर्यवंशी को मिली कोषाध्यक्ष की कमान,

    बुद्ध कल्याण समिति चुनाव: जगदीश खरे अध्यक्ष और दिनेश टेंगवार बने सचिव, सुभाष सूर्यवंशी को मिली कोषाध्यक्ष की कमान,