बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन

बालकोनगर, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्थानीय समुदाय को समर्पित चिल्ड्रेंस पार्क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने फीता काटकर पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लगभग 13,000 वर्ग फुट में विकसित यह पार्क पहले एक अनुपयोगी एवं कचरा-प्रभावित क्षेत्र था, जिसे विकसित कर बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और आधुनिक सामुदायिक स्थल के रूप में परिवर्तित किया गया है। पार्क में बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, एक्यूप्रेशर पाथवे, हरित लॉन तथा परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए अरेका पाम का रोपण किया गया है। पार्क के रखरखाव को पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा संचालित जल आपूर्ति प्रणाली भी स्थापित की गई है।

लोकार्पण के पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने पार्क का भ्रमण कर बच्चों के खेल उपकरण, ओपन जिम, एक्यूप्रेशर पाथवे, हरित लॉन तथा अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही समुदाय के लिए विकसित इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने कहा, “बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक भवन, नाली निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों के माध्यम से कंपनी क्षेत्र की उन्नति और तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कोरबा में औद्योगिक विकास के कारण प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।”

विशिष्ट अतिथि संजू देवी राजपूत ने कहा, “बालको निरंतर क्षेत्र के विकास को नई गति दे रहा है। सामुदायिक भवन, आधुनिक पार्क, सड़क निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास में कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान है। कंपनी द्वारा किए गए कार्य क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।”

इस अवसर पर परसाभाठा के पार्षद बद्री किरण ने चिल्ड्रेंस पार्क को लेकर बालको के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बालको आसपास के क्षेत्रों में निरंतर जनहितकारी कार्य कर रहा है। उन्नति परियोजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा मशरूम उत्पादन, कोसाकारी सहित विभिन्न आजीविका कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कंपनी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ आंगनवाड़ी एवं विद्यालयों के उन्नयन में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने नागरिकों से पार्क को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह सामुदायिक संपत्ति है और इसकी देखभाल हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

यह पहल समुदाय के लिए बेहतर सार्वजनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हाल के महीनों में कंपनी ने सामुदायिक भवन, सड़क, पार्क एवं अन्य आधारभूत संरचना विकास परियोजनाओं को पूर्ण कर स्थानीय प्रशासन एवं समुदाय को समर्पित किया है। इन पहलों के माध्यम से बालको आसपास के क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार तथा सतत एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    कोरबा/रायपुर (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    बीजेपी कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्यबीजेपी पार्षद के वार्डो में बिना टेंडर हुए कार्य पूर्ण कांग्रेसी पार्षदों को 1 साल से टेंडर का हवाला

    बीजेपी कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्यबीजेपी पार्षद के वार्डो में बिना टेंडर हुए कार्य पूर्ण कांग्रेसी पार्षदों को 1 साल से टेंडर का हवाला