बालको उत्सव वाटिका में अहम रणनीतिक बैठक,3 सितंबर को रोजगार अधिकार रैली निकालने का निर्णय,

कोरबा/ बालको की उत्सव वाटिका में स्थानीय युवाओं, महिलाओं और नागरिकों की उपस्थिति में रोजगार, जनसुविधा और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे, सेक्टर-5 स्थित धन सिंह की प्रतिमा से लेकर बालको परसाभाटा गेट तक रोजगार अधिकार रैली निकाली जाएगी। इसके बाद बालको प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा जाएगा। बैठक में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि स्थानीय युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र किया जाएगा। मांगपत्र में मुख्य मांगें शामिल हैं… स्थानीयों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार, महिलाओं को विशेष अवसर, युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के मौके, बाहरी भर्ती पर रोक, बिजली-पानी की बेहतर व्यवस्था, सीएसआर के तहत महिलाओं के लिये प्रभावी योजनाएँ, और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान। प्रतिभागियों ने बालको प्रबंधन से अपील की कि वे इन मांगों पर गंभीरता से विचार करें, अन्यथा जनता अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होगी।बैठक में विभिन्न वार्डों से आए महिला-पुरुष और युवाओं के साथ जन अधिकार समिति के संस्थापक विकास डालमिया, अध्यक्ष सुनील सुना, कोरबा पर्यावरण विकास समिति के सचिव अजय कुमार, पूर्व बसपा जिला प्रभारी बसंत दिक्सेना, पूर्व पार्षद बांदेकर मैडम, हम होंगे कामयाब महिला शक्ति से कलंद्रि परिहार, ह़ीरा मैत्री, शुभा जी, कोरबा चेतना विकास समिति की अध्यक्ष विमला बंदे एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रतिभागियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

  • Related Posts

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    बालकोनगर, छत्तीसगढ़…

    Read more

    बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता

    कोरबा। कोरबा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता

    बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता

    बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    कोरबा में भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव आज से: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; ओपन थिएटर घंटाघर में सजेगा प्रभु श्रीराम का दरबार

    कोरबा में भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव आज से: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; ओपन थिएटर घंटाघर में सजेगा प्रभु श्रीराम का दरबार

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    नवरात्रि पर विशेष सौगात: गायक श्रीकांत राजवाड़े का नया छत्तीसगढ़ी जसगीत ‘तोर ऊंचा हवाये पहाड़ मड़वारानी’ रिलीज, मड़वारानी दाई की भक्ति में डूबे भक्त

    नवरात्रि पर विशेष सौगात: गायक श्रीकांत राजवाड़े का नया छत्तीसगढ़ी जसगीत ‘तोर ऊंचा हवाये पहाड़ मड़वारानी’ रिलीज, मड़वारानी दाई की भक्ति में डूबे भक्त