राताखार में पुलिस की छापामार कार्रवाई, कबाड़ से भरे कई वाहन जब्त

‎कोरबा। कोरबा कोतवाली पुलिस ने राताखार क्षेत्र में एक कबाड़ यार्ड पर छापामार कार्रवाई करते हुए कबाड़ से लदे कई वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कबाड़ के कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

‎जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी कि राताखार स्थित एक यार्ड में अवैध कबाड़ से लदे ट्रक और अन्य वाहन खड़े हैं। सूचना मिलते ही कोरबा कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

‎पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कबाड़ से लदे ट्रक, माजदा सहित अन्य वाहनों को अपने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि वाहनों में बड़ी मात्रा में लोहे का कबाड़ भरा हुआ था। सभी जब्त वाहनों को आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने ले जाया गया है।

‎गौरतलब है कि बीते दिनों व्यापारी गुलाम मोहम्मद द्वारा कोरबा पुलिस अधीक्षक और आईजी से जिले में कथित रूप से चल रहे अवैध कबाड़ कारोबार को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत में रवि साहू सहित अन्य लोगों के नामों का उल्लेख किए जाने की बात सामने आई थी।

‎स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि उक्त शिकायत के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जब्त कबाड़ और वाहनों के संबंध में किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जाती है।

‎फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों तक पुलिस की कार्रवाई कितनी दूर तक पहुंचती है।

  • Related Posts

    बालको टाउनशिप, बदलते परिवेश में बेहतर जीवन की नई राह

    बालकोनगर, एक…

    Read more

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    कोरबा जिले…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    राताखार में पुलिस की छापामार कार्रवाई, कबाड़ से भरे कई वाहन जब्त

    राताखार में पुलिस की छापामार कार्रवाई, कबाड़ से भरे कई वाहन जब्त

    बालको टाउनशिप, बदलते परिवेश में बेहतर जीवन की नई राह

    बालको टाउनशिप, बदलते परिवेश में बेहतर जीवन की नई राह

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    बालको उत्सव वाटिका में अहम रणनीतिक बैठक,3 सितंबर को रोजगार अधिकार रैली निकालने का निर्णय,

    बालको उत्सव वाटिका में अहम रणनीतिक बैठक,3 सितंबर को रोजगार अधिकार रैली निकालने का निर्णय,

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका