कोरबा की ग्राम बुंदेली में 19 सितंबर को सजेगा ’12वां श्री श्याम अखाड़ा’, जुटेंगे देश के दिग्गज गायक

कोरबा, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम बुंदेली स्थित श्री श्याम अखाड़ा परिसर में आगामी शनिवार, 19 सितंबर 2026 को 12वें श्री श्याम अखाड़े का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सायंकाल 06:15 बजे से होगा, जिसमें अंचल सहित दूर-दराज से हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

“कराने वाले श्याम, बुलाने वाले श्याम” के भाव से आयोजित इस महोत्सव में बाबा श्याम का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा।आयोजन के मुख्य आकर्षण:

अखण्ड ज्योत एवं भव्य दरबार

चुनरी उत्सव एवं इत्र वर्षा

छप्पन भोग का प्रसाद

श्री श्याम रसोई (विशाल महाप्रसाद)

देश के ख्यातिलब्ध गायक देंगे प्रस्तुतियां
भक्ति संध्या को संगीतमय बनाने के लिए देश के प्रसिद्ध भजन प्रवाहक अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की गंगा बहाएंगे:

शीतल पांडेय (दिल्ली)

संजीव शर्मा (रॉबर्ट्सगंज)

गोपाल अग्रवाल (कोरबा)

प्रीति सरगम (जबलपुर)

अभिषेक गर्ग (शक्ति)

परिसर में आकार ले रहा भव्य सालासर धाम
आयोजकों के अनुसार, ग्राम बुंदेली स्थित परिसर में श्री सालासर बालाजी मंदिर का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसमें मंडप, माँ दुर्गे महारानी और सालासर बालाजी के भव्य शिखर बंध का निर्माण जारी है।

आयोजक मंडल एवं श्री बालाजी सेवा संघ ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

  • Related Posts

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    बालकोनगर, किसी…

    Read more

    राताखार में पुलिस की छापामार कार्रवाई, कबाड़ से भरे कई वाहन जब्त

    ‎‎कोरबा। कोरबा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    कोरबा की ग्राम बुंदेली में 19 सितंबर को सजेगा ’12वां श्री श्याम अखाड़ा’, जुटेंगे देश के दिग्गज गायक

    कोरबा की ग्राम बुंदेली में 19 सितंबर को सजेगा ’12वां श्री श्याम अखाड़ा’, जुटेंगे देश के दिग्गज गायक

    राताखार में पुलिस की छापामार कार्रवाई, कबाड़ से भरे कई वाहन जब्त

    राताखार में पुलिस की छापामार कार्रवाई, कबाड़ से भरे कई वाहन जब्त

    बालको टाउनशिप, बदलते परिवेश में बेहतर जीवन की नई राह

    बालको टाउनशिप, बदलते परिवेश में बेहतर जीवन की नई राह

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    बालको उत्सव वाटिका में अहम रणनीतिक बैठक,3 सितंबर को रोजगार अधिकार रैली निकालने का निर्णय,

    बालको उत्सव वाटिका में अहम रणनीतिक बैठक,3 सितंबर को रोजगार अधिकार रैली निकालने का निर्णय,