कोरबा में ऑनलाइन सट्टा खिलाते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, लाखों के यूपीआई लेन-देन का खुलासा

कोरबा, 28 नवंबर 2026: कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा खेलते और खिलाते हुए एक आदतन सटोरिये को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वार्ड क्रमांक 06, पुरानी रानी रोड निवासी 43 वर्षीय मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की के रूप में हुई है।
पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने मोबाइल के जरिए श्रीदेवी, टाइम बाजार, मिलन डे और कल्याण जैसी ऑनलाइन साइटों पर अंकों व जोड़ियों पर सट्टा लगवा रहा है और सट्टा-पट्टी भी लिख रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन और नकदी रकम जप्त की गई। मोबाइल की जांच करने पर सट्टा-पट्टी के फोटो और आरोपी के फोन-पे नंबर से सट्टेबाजी से जुड़े लाखों रुपये के ऑनलाइन यूपीआई लेन-देन का भी पता चला है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत अपराध क्रमांक 968/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने और इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर देने की अपील की है।

  • Related Posts

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

    बालकोनगर, 27…

    Read more

    बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित

    बालकोनगर, 25…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा में ऑनलाइन सट्टा खिलाते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, लाखों के यूपीआई लेन-देन का खुलासा

    कोरबा में ऑनलाइन सट्टा खिलाते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, लाखों के यूपीआई लेन-देन का खुलासा

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

    बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित

    बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित

    धूमधाम से मनाई गई संत सुदर्शन जी की जयंती, डोमार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर किया नमन; सामाजिक एकता, भाईचारे और समाज के उत्थान का लिया संकल्प

    कोरबा में शाम ढलते ही जाम से हांफने लगती हैं सड़कें: सड़क किनारे अवैध दुकानों और बेतरतीब पार्किंग से घट गई चौड़ाई; मुख्य मार्ग के जाम से बचने के लिए जिस वैकल्पिक रास्ते (राताखार-तुलसी नगर मार्ग) का सहारा लेते थे लोग, उसे भी भारी वाहनों ने बना दिया ‘अघोषित पार्किंग’

    कोरबा में ‘नो एंट्री’ के नाम पर सड़क बनी पार्किंग: सीएसईबी चौक, इंदिरा स्टेडियम से तुलसी नगर बिजली ऑफिस होते राताखार शराब दुकान तक बेतरतीब खड़े ट्रेलरों ने बढ़ाया हादसों का खतरा; स्कूल जाने वाले सैकड़ों बच्चों की जान सांसत में,