बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा

कोरबा, बालको मेडिकल सेंटर द्वारा बालको अस्पताल परिसर में एक नई फार्मेसी (औषधि भंडार) की शुरुआत की गई है। इस फार्मेसी का उद्घाटन भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही द्वारा किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधिकारी विवेक सिंहा एवं कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

इसका उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही स्थान पर आसानी से कम कीमत और उचित समय पर आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराना है। नई फार्मेसी के शुरू होने से अब मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए शहर के दूर-दराज इलाकों में भटकना नहीं पड़ेगा। यहाँ सामान्य से लेकर विशेष उपचार में उपयोग होने वाली आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी, जिन पर विशेष रियायत भी दी जाएगी, जिससे इलाज का खर्च कम होगा और मरीजों को समय पर दवा मिल सकेगी।

बालको के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे मरीजों को उपचार के साथ-साथ दवाइयाँ भी उसी परिसर में आसानी से मिल सकेंगी। कंपनी हमेशा सामुदायिक स्वास्थ्य विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

  • Related Posts

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल

    बालकोनगर, वेदांता…

    Read more

    छोटे शहर के बड़े सपनों को मिली उड़ान : पीडब्ल्यू विद्यापीठ पाथशाला के 8 विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) में बनाई जगह

    कोरबा, कोरबा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल

    छोटे शहर के बड़े सपनों को मिली उड़ान : पीडब्ल्यू विद्यापीठ पाथशाला के 8 विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) में बनाई जगह

    छोटे शहर के बड़े सपनों को मिली उड़ान : पीडब्ल्यू विद्यापीठ पाथशाला के 8 विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) में बनाई जगह

    विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर में हर्ष का माहौल

    विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर में हर्ष का माहौल

    सुदेश चंद्रा बने अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,

    सुदेश चंद्रा बने अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,

    पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ आज, छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति,

    पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ आज, छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति,