बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

बालकोनगर, 17 सितंबर 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संयंत्र की विभिन्न इकाइयों और कार्यालयों में पूजा-अर्चना कर कंपनी की निरंतर प्रगति, कर्मचारियों की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की गई।सुबह से ही संयंत्र परिसर में उत्सव का माहौल रहा। विभिन्न इकाइयों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक सजावट की गई। कंपनी के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कामगारों ने एकजुट होकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया।भगवान विश्वकर्मा को सृजन, शिल्पकला और निर्माण का देवता माना जाता है। उनकी आराधना बालको की उस कार्यसंस्कृति को भी अभिव्यक्त करती है, जिसमें सुरक्षा, नवाचार, जिम्मेदारी और निरंतर प्रगति को विशेष महत्व दिया जाता है। यह अवसर प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने और सामूहिक प्रयासों से बेहतर भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देता है।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने कहा, “भगवान विश्वकर्मा की आराधना हमें सृजन के साथ सुरक्षा और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देती है। बालको में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान हमारी सामूहिक प्रगति का आधार है। सुरक्षित कार्यसंस्कृति, नवाचार और टीम भावना के साथ हम औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”बालको में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन औद्योगिक परंपरा और आधुनिक कार्यसंस्कृति के सुंदर संगम का प्रतीक है। यह पर्व कर्मचारियों के बीच एकजुटता को मजबूत करने के साथ सुरक्षित, जिम्मेदार और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ने के संकल्प को दोहराने का अवसर भी है।

  • Related Posts

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    बालकोनगर, छत्तीसगढ़…

    Read more

    बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता

    कोरबा। कोरबा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता

    बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता

    बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    कोरबा में भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव आज से: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; ओपन थिएटर घंटाघर में सजेगा प्रभु श्रीराम का दरबार

    कोरबा में भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव आज से: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; ओपन थिएटर घंटाघर में सजेगा प्रभु श्रीराम का दरबार

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    नवरात्रि पर विशेष सौगात: गायक श्रीकांत राजवाड़े का नया छत्तीसगढ़ी जसगीत ‘तोर ऊंचा हवाये पहाड़ मड़वारानी’ रिलीज, मड़वारानी दाई की भक्ति में डूबे भक्त

    नवरात्रि पर विशेष सौगात: गायक श्रीकांत राजवाड़े का नया छत्तीसगढ़ी जसगीत ‘तोर ऊंचा हवाये पहाड़ मड़वारानी’ रिलीज, मड़वारानी दाई की भक्ति में डूबे भक्त