बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

कोरबा, ग्राम बुंदेली स्थित श्री बालाजी धाम में 19 सितंबर को श्री श्याम अखाड़ा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशाल डोम का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें एक साथ 5 हजार से अधिक श्रद्धालु बैठकर श्री श्याम प्रभु की भक्ति में शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार आयोजन में कोरबा के अलावा आसपास के जिलों तथा छत्तीसगढ़ के बाहर से भी बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

निर्माणाधीन श्री सालासर बालाजी धाम परिसर , बुंदेली में बाबा का भव्य दरबार आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। दरबार की सजावट और आयोजन स्थल की तैयारियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन स्थल को भव्य स्वरूप देने के लिए अलग-अलग स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई की भी व्यवस्था रहेगी, जहां प्रसाद की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन समिति का प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को दर्शन, भक्ति और प्रसाद के साथ बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

19 सितंबर को बुंदेली का श्री बालाजी धाम श्याम भक्ति से सराबोर होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की तैयारियां की जा रही हैं।

  • Related Posts

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    बालकोनगर, हर…

    Read more

    वरिष्ठ पत्रकार राहुल सेन अब संभालेंगे संगठन विस्तार की कमान, एक माह में छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा के गठन की जिम्मेदारी

    राहुल सेन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    वरिष्ठ पत्रकार राहुल सेन अब संभालेंगे संगठन विस्तार की कमान, एक माह में छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा के गठन की जिम्मेदारी

    वरिष्ठ पत्रकार राहुल सेन अब संभालेंगे संगठन विस्तार की कमान, एक माह में छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा के गठन की जिम्मेदारी

    अनिरूध्दाचार्य महाराज की कथा सुनने गया परिवार पीछे से घर में लाखों की चोरी, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

    अनिरूध्दाचार्य महाराज की कथा सुनने गया परिवार पीछे से घर में लाखों की चोरी, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

    आस्था और खगोल का अनूठा संगम: तीज और गणेश चतुर्थी पर आसमान में चमका ‘चांद-तारे’ का अलौकिक रूप

    आस्था और खगोल का अनूठा संगम: तीज और गणेश चतुर्थी पर आसमान में चमका ‘चांद-तारे’ का अलौकिक रूप

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी