
कोरबा। कोरबा शहर में दशहरा पर्व के अवसर पर छह दिवसीय भव्य दशहरा एवं रामलीला मेले का आयोजन किया जाएगा। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की पहल पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 15 से 20 अक्टूबर 2026 तक घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर परिसर में इस आयोजन की तैयारी की गई है।महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस भव्य आयोजन में शामिल होकर रामलीला, आतिशबाजी और रावण दहन का आनंद लें। आयोजन में बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
छह दिनों तक चलने वाले इस मेले में राम जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनगमन, भरत मिलाप, लंका दहन और मेघनाथ वध जैसे प्रमुख प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं, 20 अक्टूबर को भव्य रावण दहन और मधुर संगीत कार्यक्रम के साथ आयोजन का समापन होगा।महापौर संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से शहरवासियों को इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आमंत्रण दिया गया है।स्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर परिसर, घंटाघर, कोरबा।दिनांक: 15 से 20 अक्टूबर 2026।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सभी शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार पहुंचकर इस भव्य दशहरा एवं रामलीला मेले को सफल बनाएं और भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लें।







