लड़की को भगाकर घर ले आया बेटा, माता-पिता ने करा दी शादी, तीनों गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी युवक अविनाश कश्यप को गिरफ्तार किया है। साथ ही सहयोग करने वाले उसके माता-पिता निर्मला कश्यप और रामकुमार कश्यप को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64(2)(एम), 65(1), 87, 3(5), 137(2), पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4 और 6, तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की धारा 10 के अंतर्गत कार्रवाई की है। गिरफ्तार सभी आरोपी तेंदुआ गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को अविनाश कश्यप बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और अपने घर में छिपाकर रखा था। कुछ दिनों बाद आरोपी के माता-पिता ने उसकी शादी अविनाश से करा दी जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अविनाश कश्यप और उसके माता-पिता निर्मला कश्यप एवं रामकुमार कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में .

  • Related Posts

    भरतनाट्यम में ऐतिहासिक उपलब्धि: तनुजा वर्मा ने तिल्दा-नेवरा का नाम किया रोशन

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला…

    Read more

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    तिल्दा नेवरा।नगर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    ​जगदलपुर में न्यायिक कर्मचारियों ने भरी हुंकार,

    ​जगदलपुर में न्यायिक कर्मचारियों ने भरी हुंकार,

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    ​जगदलपुर में 21 मार्च को आयोजित होगा न्यायिक कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन; प्रांताध्यक्ष नागेश्वर मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

    ​जगदलपुर में 21 मार्च को आयोजित होगा न्यायिक कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन; प्रांताध्यक्ष नागेश्वर मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

    स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग, हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

    स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग, हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत