स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग, हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

कोरबा;- नगर पालिक निगम कोरबा के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने वेदांता एल्युमिनियम एंड पावर लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र प्रेषित कर यहां के स्थानीय व्यापारियों के हितों की अनदेखी का मुद्दा उठाया है
इस संबंध में प्रबंधन से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बालको उद्योग के कारण बालको एवं कोरबा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है, जिससे रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके लिए क्षेत्रवासी संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि आवश्यक सामग्री की खरीदी स्थानीय व्यापारियों के बजाय बाहरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart तथा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से की जा रही है। इससे स्थानीय व्यापारियों के व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि बालको एवं कोरबा क्षेत्र में लगभग एक हजार से अधिक व्यापारी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार कर रहे हैं, जिनके माध्यम से करीब दस हजार से अधिक लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। ऐसे में स्थानीय व्यापारियों को दरकिनार कर बाहरी स्रोतों से सामग्री की खरीद क्षेत्रीय व्यापार को प्रभावित कर रही है।
पार्षद हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन से आग्रह किया है कि “स्थानीय क्रय वरीयता नीति” को लागू करते हुए आवश्यक सामग्री की खरीदी में कोरबा क्षेत्र के व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाए। इससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) की भावना को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही उद्योग और स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास एवं समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।

  • Related Posts

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना

    कोरबा, चार…

    Read more

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    बालकोनगर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू