मारपीट कर मोबाइल एवं चांदी की चैन लूटने वाले 2 गिरफ्तार 1 फरार,

कोरबा, दिनांक 04.10.2025 की रात्रि करीब 09:45 बजे प्रार्थी अधिवेश बग्गा पिता मुकेश बग्गा उम्र 23 वर्ष, निवासी पम्प हाउस कॉलोनी , चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा का पंपहाउस पानी टंकी मैदान के पास से अपना पार्सल लेकर घर लौट रहा था । तभी 03 लडके उसके साथ मारपीट कर तथा उसका vivo कंपनी का मोबाइल फोन, एवं गले मे पहने चांदी के चैन कीमत करीब ₹22,000/- कों छीनकर फरार हो गये ।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 612/2025, धारा 296,351(3),304(2), 115(2),3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔍 लूट किये मोबाइल के कॉल डिटेल से आरोपी की पहचान

विवेचना के दौरान प्रार्थी के मोबाइल नंबर एवं लुटे हुए मोबाइल के आईएमइआई नंबर का कॉल डिटेल साइबर सेल कोरबा से प्राप्त किया गया जिसके के आधार पर आरोपी की पहचान राम रतन पिता लक्ष्मण सिंह खैरवार निवासी ओमपुर राजगामार जिला कोरबा के रूप में हुई।

🚨 मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 12.08.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण राम रतन खैरवार पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी रजगामार कॉलोनी चौकी राजगामार जिला कोरबा एवं राजकली पिता फरीद खान उम्र 19 वर्ष निवासी मुड़ापार मुसलमान मोहल्ला चौकी मानिकपुर जिला कोरबा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपीगण ने प्रार्थी के साथ मारपीट कर मोबाइल एवं चांदी की चैन लूटना स्वीकार करते हुए घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी प्रेम साहू के द्वारा लुटे हुए मोबाइल को अन्यत्र बिक्री कर देना बताया गया है बिक्री से प्राप्त रकम में से आरोपी राम रतन के कब्जे से नगदी ₹200 एवं आरोपी रज्जाक अली के कब्जे से नगदी ₹100 तथा घटना में प्रयुक्त एक जुपिटर स्कूटी क्र CG12BQ7102 कों विधिवत जप्त किया गया।विवेचना में अपराध की प्रकृति के आधार पर प्रकरण में धारा 309(6) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी गण को दिनांक 12.08.2026 को 15:15 एवं 15:20 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

👮‍♂️ सराहनीय भूमिका
आरोपीगण की गिरफ्तारी में पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रमोद पटेल, प्र.आर. 670 प्रवीण कश्यप, प्र.आर.357 सत्यनारायण यादव एवं आर. 689 रितेश शर्मा, आर. 203 विनोद कुमार का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़: कल कोरबा प्रवास पर रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बालको के ‘मल्हार 4.0’ में दिखी सृजनात्मकता, विरासत और बालकोनगर की खूबसूरती

    बालकोनगर, भारत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    मारपीट कर मोबाइल एवं चांदी की चैन लूटने वाले 2 गिरफ्तार 1 फरार,

    मारपीट कर मोबाइल एवं चांदी की चैन लूटने वाले 2 गिरफ्तार 1 फरार,

    ब्रेकिंग न्यूज़: कल कोरबा प्रवास पर रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

    ब्रेकिंग न्यूज़: कल कोरबा प्रवास पर रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

    बालको के ‘मल्हार 4.0’ में दिखी सृजनात्मकता, विरासत और बालकोनगर की खूबसूरती

    बालको के ‘मल्हार 4.0’ में दिखी सृजनात्मकता, विरासत और बालकोनगर की खूबसूरती

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की शानदार पहल: कोरबा में 14 अगस्त को होगी देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रतियोगिता, तैयारियां शुरू

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की शानदार पहल: कोरबा में 14 अगस्त को होगी देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रतियोगिता, तैयारियां शुरू

    राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,

    राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,