भाजपा युवा नेता बद्री अग्रवाल की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम कोरबा प्रवास को लेकर जिले में जबरदस्त उत्साह,

कोरबा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का बहुप्रतीक्षित प्रथम कोरबा जिला प्रवास 10 नवम्बर को प्रस्तावित है। उनके आगमन के ऐलान के साथ ही पूरे कोरबा जिले में उत्साह, जोश और एकता की नई लहर दौड़ पड़ी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं तक, हर कोई इस प्रवास को लेकर खासा उत्साहित है। जगह-जगह स्वागत तोरणद्वार, फूलों की सजावट और भव्य बाइक रैलियों की तैयारियों ने जिले का माहौल राजनीतिक उत्सव में बदल दिया है।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल सहित जिले के युवा, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। यह प्रवास कोरबा की धरती पर भाजपा युवा शक्ति की संगठन क्षमता और नेतृत्व का भव्य प्रदर्शन माना जा रहा है।

बद्री अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण समर्पण और जोश के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं। भाजपा के सभी प्रकोष्ठ, मोर्चा और संगठन इकाइयाँ मिलकर इस प्रवास को प्रेरणादायी और अविस्मरणीय बनाने के लिए एकजुट हैं।

  • Related Posts

    ​जगदलपुर में न्यायिक कर्मचारियों ने भरी हुंकार,

    ​छत्तीसगढ़ न्यायिक…

    Read more

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    ​जगदलपुर में न्यायिक कर्मचारियों ने भरी हुंकार,

    ​जगदलपुर में न्यायिक कर्मचारियों ने भरी हुंकार,

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    ​जगदलपुर में 21 मार्च को आयोजित होगा न्यायिक कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन; प्रांताध्यक्ष नागेश्वर मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

    ​जगदलपुर में 21 मार्च को आयोजित होगा न्यायिक कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन; प्रांताध्यक्ष नागेश्वर मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

    स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग, हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

    स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग, हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत