बालको में इंडियन कॉफी हाउस का शुभारंभ

बालकोनगर, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने बालकोनगर में नवस्थापित इंडियन कॉफी हाउस (आईसीएच) का शुभारंभ किया। स्वाद, गुणवत्ता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस का यह नया आउटलेट अब बालको परिवार और नगरवासियों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बन गया है।

नया कॉफी हाउस आधुनिक एवं सौंदर्यपूर्ण वातावरण में निर्मित है, जो टाउनशिप के निवासियों, कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए अनौपचारिक मुलाकातों और सामाजिक मेलजोल का एक सुकून भरा स्थल प्रदान करता है। यहाँ पारंपरिक भारतीय कॉफी के साथ-साथ विविध स्नैक्स और लज़ीज़ व्यंजन उपलब्ध हैं, जो सभी नगरवासियों को आकर्षित करते हैं।

बालको सीईओ श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको सदैव अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन में सुविधा, आराम और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इंडियन कॉफी हाउस का यह नया केंद्र न केवल स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद देगा, बल्कि लोगों के बीच आपसी संवाद और जुड़ाव का एक मंच भी बनेगा।

बालको प्रबंधन सदैव अपने टाउनशिप को बेहतर बनाए रखने हेतु विभिन्न नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रयासरत रहा है। नेहरू पार्क परिसर, बालको स्टेडियम, आधुनिक अस्पताल, विद्यालय तथा अन्य नागरिक सुविधाएँ नगर के जीवन को समृद्ध बनाती हैं। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में स्थापित नया इंडियन कॉफी हाउस न केवल बालकोनगर के सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत करेगा, बल्कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के दैनिक जीवन में सहजता, सुकून और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए नगर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    कोरबा/रायपुर (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    बीजेपी कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्यबीजेपी पार्षद के वार्डो में बिना टेंडर हुए कार्य पूर्ण कांग्रेसी पार्षदों को 1 साल से टेंडर का हवाला