बालको लेडिस क्लब ने वार्षिक उत्सव मेला का किया भव्य आयोजन,

बालकोनगर, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के लेडीज़ क्लब द्वारा वार्षिक ‘उत्सव मेला-2025’ का भव्य आयोजन किया गया। बालको के सीईओ राजेश कुमार तथा बालको लेडिज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा कुमार ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। क्लब के गौरवशाली 52 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उपलब्धियों और समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के उद्देश्य से आयोजित यह मेला बालको परिवार के लिए एकता, उत्साह और सामुदायिक जुड़ाव का प्रतीक बन गया।

मेले में बालको परिवार के 500 से अधिक सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए तथा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा पारिवारिक मनोरंजन का आनंद लिया। हर आयु वर्ग के लोग मेला में ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहे। मेले में 20 से अधिक स्टॉल लगाए गए जिनमें स्वादिष्ट व्यंजन, पारंपरिक परिधान, हैंडलूम उत्पाद, आभूषण, घरेलू शिल्प, खेल और मनोरंजन प्रमुख आकर्षण रहे। इन स्टॉलों ने न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि महिला उद्यमियों को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान किया।

क्लब ने अपने वार्षिक कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय में महिला नेतृत्व, रचनात्मकता और उद्यमिता को नई दिशा और गति प्रदान की। क्लब सदस्यों और बच्चों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे नृत्य, मंच प्रदर्शन, प्रतियोगिताएँ और इंटरएक्टिव गेम्स ने पूरे वातावरण को उल्लास से भर दिया। बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई गतिविधियों ने मेले की आकर्षकता और सहभागिता को और बढ़ाया। इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावशाली और सहभागी रहा।

कार्यक्रम के समापन पर लेडीज़ क्लब की पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, और बालको प्रबंधन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे ही प्रेरणादायी एवं सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करने वाले कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

  • Related Posts

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    बीजेपी कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्यबीजेपी पार्षद के वार्डो में बिना टेंडर हुए कार्य पूर्ण कांग्रेसी पार्षदों को 1 साल से टेंडर का हवाला

    बीजेपी कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्यबीजेपी पार्षद के वार्डो में बिना टेंडर हुए कार्य पूर्ण कांग्रेसी पार्षदों को 1 साल से टेंडर का हवाला

    बांकीमोंगरा में दीपावली और छठ महापर्व की धूम: नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा और भाजपा नेता विकास झा ने क्षेत्रवासियों को दीं शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    बांकीमोंगरा में दीपावली और छठ महापर्व की धूम: नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा और भाजपा नेता विकास झा ने क्षेत्रवासियों को दीं शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना