एनटीपीसी प्रबंधन कोरबा द्वारा अवैध रूप से कराया जा रहा पेड़ो की कटाई, वन विभाग की मौन स्वीकृति,

कोरबा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में एक पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया था।उसके पश्चात सभी शासकीय कार्यक्रमो के दौरान एक पेड़ मां के नाम सिर्फ अभियान नहीं बल्कि महाअभियान का रूप ले लिया है। महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल, जज, या कोई मंत्री हो या अधिकारी सभी ने एक पेड़ मां के नाम पर वृक्ष रोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। लेकिन कोरबा जिले में स्थापित महारत्न कंपनी एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारीगण प्रधानमंत्री मोदी के अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

विदित हो कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा अपने आवासीय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए सुखा पेड़ ही नहीं बल्कि कच्चे पेड़ों की अवैध रूप से कटाई कराई जा रही है। जिसमे जीवन रक्षक बरगद और पीपल के पेड़ भी सम्मिलित है। जब इस अवैध कटाई की अनुमति संबंध में एनटीपीसी के अधिकारियों से पूछा गया तो वे कुछ भी कहने से बचते रहे।

वहीं इस अवैध कटाई की फोटो और वीडियो व्हाट्सएप पर भेज कर कटघोरा वन मंडलाधिकारी कुमार निशांत से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा ये पेड़ कटिंग के लिए अनुमति नहीं ली गई है स्टाफ भेज कर जांच किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही वन मंडलाधिकारी ने स्टाफ भेज कर जांच करवाए उसके पश्चात एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा सबूत छुपाने की मंशा से पेड़ सहित टहनियों को ट्रैक्टर के माध्यम से हटाया जा रहा है।

अब देखने वाली बात ये होगी कि इतनी बड़े पैमाने पर कच्चे पेड़ों की अवैध रूप से कटिंग करने वाली महारत्न कंपनी एनटीपीसी प्रबंधन और अवैध परिवहन में लगे वाहनों के विरुद्ध क्या कार्रवाई होती है?

वन मंत्री केदार कश्यप से दूरभाष से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया,

  • Related Posts

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    वेदांता ने…

    Read more

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    बालकोनगर, किसी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,

    जिले में आम लोगों की सेहत को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही जारी,

    जिले में आम लोगों की सेहत को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही जारी,