अधिवक्ता एवं पार्षद अब्दुल रहमान की अम्मी नूर जहाँ का इंतकाल, दोपहर 2 बजे अदा होगी जनाज़े की नमाज़,

कोरबा।
नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिवक्ता एवं पार्षद अब्दुल रहमान की अम्मी तथा ग्राम यात्रा न्यूज़ नेटवर्क के संपादक अब्दुल सुल्तान की माता मरहूमा नूर जहाँ का आज सुबह करीब 4 बजे रज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया। लंबे समय से बीमार चल रही मरहूमा के निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।

परिवारजनों ने बताया कि नूर जहाँ अपने सौम्य स्वभाव, सादा जीवनशैली और इबादतगुज़ार तबीयत के लिए जानी जाती थीं। मोहल्ले और समाज में उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि परिचितों में भी गहरा खालीपन महसूस किया जा रहा है।

धार्मिक विद्वानों ने मरहूमा की मग़फ़िरत की दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह पाक अपने हबीब के सदके उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला से आला मुक़ाम अता फरमाए।
आमीन।

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जनाज़े की नमाज़ आज बाद नमाज़-ए-जुहर दोपहर 2 बजे, पुरानी बस्ती कोरबा कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। परिवार ने सभी परिचितों, मित्रों और शुभचिंतकों से अंतिम विदाई में शामिल होने और दुआएँ करने की अपील की है।

  • Related Posts

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    बालकोनगर,। स्वास्थ्य…

    Read more

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    वेदांता ने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,