कोरबा जिले के गोढ़ी में सज रहा जुए का फड़,वायरल वीडियो से हड़कंप,,,,

कोरबा, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन का मामला फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया में बीते 24 घंटे के भीतर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से ग्रामीण इलाके में बावनपरी के नाम से जुआ खेले जाने का दावा किया जा रहा है। बताया गया है कि यह फड़ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोढ़ी, कोरकोमा तथा आसपास के जंगलों में लगाया जा रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार जुआ का यह फड़ कथित तौर पर हरी और नानू नामक युवकों द्वारा संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि खिलाड़ियों को सुरक्षित जगह उपलब्ध कराने के बदले प्रति खिलाड़ी लगभग 500 रुपए वसूले जा रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि इस फड़ में सिर्फ कोरबा ही नहीं बल्कि सीमावर्ती जिलों के युवक भी शामिल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में समूह बनाकर दांव लगाते युवक देखे जा सकते हैं। हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि हमारे समाचार चैनल द्वारा नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम जुआ संचालित होना जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की सख्ती पर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इस मामले में स्थानीय सामाजिक संगठनों ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का दावा है कि जंगल क्षेत्रों में रात के समय जुआ संचालन होता है जिससे आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Note :- हमारे द्वारा प्रदर्शित वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है। वीडियो में आए व्यक्तियों के नाम एवं कार्यवाही संबंधित सभी सूचना प्राप्त सूत्रों पर आधारित है। पुलिस जांच के पश्चात ही किसी भी प्रकार के आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत…

    Read more

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे  गंभीर सवाल

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    कनकेश्वर धाम उपेक्षा का हुआ शिकार, न बिजली, न पानी, न श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था

    कनकेश्वर धाम उपेक्षा का हुआ शिकार, न बिजली, न पानी, न श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था