कार्यवाही के बाद भी नही सुधरे कोरकोमा समिति प्रबंधक, ग्रामीणों में आक्रोश, एक हफ्ते पूर्व भी हुई थी कार्यवाही,

कोरबा, जिले में धान खरीदी को लेकर प्रशासन सख्ती बरत रहा है लेकिन मंडी प्रबंधक में किसी प्रकार का डर भय देखने को नहीं मिल रहा है, ताजा उदाहरण कोरकोमा समिति का है जहां प्रबंधक ही फड़ प्रभारी का कार्य कर रहे है और किसानों के फसल को अपना समझ रहे है, 26 दिसंबर को तहसीलदार के दिशा निर्देश में खाद्य निरीक्षक उर्मिला गुप्ता द्वारा कार्यवाही की गई थी जिसमें धान खरीदी में अनियमितता उजागर हुई थी साथ ही किसानों से हमाल का कार्य कराने, समिति में हमाल कम होने का मामला भी सामने आया था, जिस पर कार्यवाही की गई थी, इसके बाद भी प्यारे लाल साहू प्रबंधक कोरकोमा के द्वारा किसानों से अतिरिक्त धान की लूट और किसान से अधिक धान की वसूली की जा रही है, कार्यवाही नहीं होने से किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, किसान स्वयं धान पलटी कर सिलाई करने मजबूर है, जल्द धान बेचने के लिए किसान हमाल लेकर समिति पहुंचते है और स्वयं वाहन से धान खाली कर बोरे में पलटी कर वजन कर रहे है, प्रबंधक के द्वारा 26 दिसंबर को कार्यवाही के बाद भी वर्तमान समय में भी 40.950 धान की खरीदी की जा रही है,

प्रबंधक प्रशासन के आदेश को लगातार दर किनार कर मनमानी कर रहे है, किसानों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

देखने की बात होगी कि लागतार शिकायतों के बाद भी प्रशासन किस प्रकार की कार्यवाही करता है।

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर