ट्रिपल इंजन सरकार की सरकार में किसानों से लूट, सोनपुरी धान मंडी में किसान लेकर आते है हमाल, 41 किलो की खरीदी, छाया और प्रसाधन की नहीं है व्यवस्था, कुछ किसानों को जुट का बोरा प्रदान, प्रशासन मौन,,,

कोरबा, जिले में धान खरीदी के लिए प्रशासन की योजना धरातल पर शून्य नजर आ रही है, किसान धान खरीदी केंद्रों में स्वयं के हमाल 250 रुपए की दर पर लेकर आते है और धान पलटी, वजन, बोरा सिलाई और स्टेकिंग का कार्य स्वयं कर रहे है, प्रबंधक के द्वारा किसानों के बैठने की व्यवस्था नहीं की गई है साथ हो साथ हमाल की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे किसान हमाल लेकर आने मजबूर है पूरे मामले को लेकर सोनपुरी धान खरीदी केंद्र प्रबंधक भरत लाल साहू जवाब देने से बचते नजर आये, वही फड़ प्रभारी सारी व्यवस्था होने की जानकारी देकर बचते नजर आये लेकिन धरातल पर किसानों ने फड़ प्रभारी और प्रबंधक की पूरी पोल खोल दी है,
हमाल का पैसा किसान अपनी जेब से दे रहा है, कुछ किसान को सोनपुर प्रबंधक के द्वारा बोरा मुहैया कराया गया है और वो किसान घर से वजन कर बोरा में धान पलटी कर सिलाई कर ला रहे है और ऐसे बोरे भरे धान को स्टेकिंग में रखा जा रहा है, किसानों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है समझ से परे है, ऐसे में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के विकास की गाथा को चंद धान खरीदी केंद्र फड़ प्रभारी चुना लगाते नजर आ रहे है,

क्या अधिकारी कर्मचारी इन बातों को लेकर अनभिज्ञ है या खाना पूर्ति के नाम पर अपनी जेब गर्म कर रहे है, पूर्व में भी कोरकोमा धान खरीदी केंद्र प्रबंधक प्यारे लाल साहू द्वारा भी धान खरीदी में अनियमितता उजागर हुई थी जिसकी जांच में 8 हमाल रख कार्य कराने और शासन द्वारा रख रखाव व्यवस्था हेतु प्रदान किए जा रहे 2 रुपए 33 पैसे का भी दुरुपयोग सामने आया था, चचिया और कुदमुरा धान खरीदी केंद्र में इसका नजारा देखने को मिला जहां स्टेकिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में भूंसा नहीं है तिरपाल के ऊपर धान के बोरे रखे जा रहे है,

किसानों के साथ भेदभाव और उनसे लूट कब बंद होगी देखने की बात है

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर