बैंक में सेंधमारी का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दीपका पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

कोरबा। रात के अंधेरे में बैंक की पिछली दीवार तोड़कर लाखों की चोरी की योजना बना कर बैंक की दिवाल तोड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का आखिरकार ‘द एंड’ हो गया। कोरबा पुलिस ने महीनों तक तकनीकी जांच, मुखबिरों के नेटवर्क और लगातार पीछा करने के बाद हरियाणा के रोहतक से गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टोयोटा हाइराइडर कार भी जब्त कर ली है।

मामला दीपका थाना क्षेत्र के प्रगतिनगर स्थित यूनियन बैंक का है। 4 जून 2026 की रात बदमाशों ने बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसने और चोरी की कोशिश की थी। अगले दिन शाखा प्रबंधक की शिकायत पर थाना दीपका में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 305(a), 331(4) एवं 62 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने कई राज्यों में उनकी तलाश करते हुए हरियाणा के रोहतक पहुंचकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीतेन्द्र बड़क (33) और परवीन कुमार (36), दोनों निवासी रोहतक (हरियाणा), के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा हाइराइडर कार भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कोरबा लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा पुलिस का कहना है कि संगठित और अंतरराज्यीय अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

  • Related Posts

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालकोनगर, 17…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    वरिष्ठ पत्रकार राहुल सेन अब संभालेंगे संगठन विस्तार की कमान, एक माह में छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा के गठन की जिम्मेदारी

    वरिष्ठ पत्रकार राहुल सेन अब संभालेंगे संगठन विस्तार की कमान, एक माह में छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा के गठन की जिम्मेदारी