शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदनपुर में बच्चों से कराई जा रही मजदूरी, गाड़ी में लोड करवाई जा रही किताबें कोरबा।

जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत मदनपुर के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मदनपुर विकास खण्ड व जिला कोरबा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ शिक्षा के मंदिर में नौनिहालों के हाथों में कलम की जगह भारी-भरकम बोझ थमा दिया गया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा मासूम बच्चों से मजदूरी कराने का एक मामला प्रकाश में आया है, जहाँ बच्चों से गाड़ी में किताबों के भारी बंडल लोड करवाए जा रहे हैं।

नियमों की उड़ रही धज्जियां,

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में आई नई किताबों की खेप या पुरानी सामग्रियों को गाड़ी में चढ़ाने के लिए मजदूरों को बुलाने के बजाय स्कूल के ही छात्र-छात्राओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। कड़कड़ाती धूप और गर्मी के बीच बच्चे भारी बंडलों को उठाकर गाड़ी में डालते नजर आए। यह सीधे तौर पर बाल श्रम निषेध कानून और शिक्षा के अधिकार (RTE) के नियमों का उल्लंघन है।

अभिभावकों में भारी आक्रोश

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। पालकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ाई करने और भविष्य संवारने के लिए भेजते हैं, न कि इस तरह की शारीरिक मजदूरी करने के लिए। स्कूल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए मासूमों की सेहत और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है।उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और कोरबा कलेक्टर से करने का मन बनाया है। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने मांग की है कि इस लापरवाही और अवैध कृत्य के लिए जिम्मेदार स्कूल के प्राचार्य और संबंधित स्टाफ के खिलाफ तत्काल कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य स्कूल में बच्चों के साथ ऐसा बर्ताव न हो।

  • Related Posts

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना

    कोरबा, चार…

    Read more

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    बालकोनगर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू