15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

कोरबा/करतला कब कहां किसको खून की जरूरत पड़ जाए ये कोई नहीं जानता। समय पर खून नहीं मिलने से हजारों मरीजों की जान चली गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए निःस्वार्थ सेवा संस्थान, छत्तीसगढ़ एवं ग्राम सेवा समिति, फरसवानी के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

रक्तदान शिविर का आयोजन किशोर पब्लिक स्कूल, फरसवानी के परिसर में किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों जैसे दुर्घटना में घायल मरीज, गर्भवती महिलाएं, थैलेसीमिया एवं सिकलीन आदि गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर समाजसेवी रक्तवीरों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि उनके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाया जा सके। मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर समाजसेवी रक्तवीरों द्वारा समय पर रक्तदान कुछ कारणों से नहीं किया जाता है इसलिए शिविर के माध्यम से रक्तदान कर मरीजों को समय पर जरूरतमंद ब्लड ग्रुप का रक्त उपलब्ध करा दिया जाता है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस पर देश सेवा के साथ मानव सेवा का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में शामिल हों और रक्तदान कर जीवन बचाने में अपना योगदान दें।

स्थान: किशोर पब्लिक स्कूल, फरसवानी

दिनांक: 15 अगस्त 2026
समय: प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक

  • Related Posts

    🚨बड़ा खुलासा : लैंको/अडानी पावर प्लांट उरगा में स्थानीय बेरोजगारों की अनदेखी, 50 किमी दूर के युवाओं को तरजीह

    कोरबा/उरगा: छत्तीसगढ़…

    Read more

    “हर घर तिरंगा” अभियान से राष्ट्रभक्ति में सराबोर हुआ बालको नगर

    कोरबा, भारतीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    🚨बड़ा खुलासा : लैंको/अडानी पावर प्लांट उरगा में स्थानीय बेरोजगारों की अनदेखी, 50 किमी दूर के युवाओं को तरजीह

    🚨बड़ा खुलासा : लैंको/अडानी पावर प्लांट उरगा में स्थानीय बेरोजगारों की अनदेखी, 50 किमी दूर के युवाओं को तरजीह

    “हर घर तिरंगा” अभियान से राष्ट्रभक्ति में सराबोर हुआ बालको नगर

    “हर घर तिरंगा” अभियान से राष्ट्रभक्ति में सराबोर हुआ बालको नगर

    मारपीट कर मोबाइल एवं चांदी की चैन लूटने वाले 2 गिरफ्तार 1 फरार,

    मारपीट कर मोबाइल एवं चांदी की चैन लूटने वाले 2 गिरफ्तार 1 फरार,

    ब्रेकिंग न्यूज़: कल कोरबा प्रवास पर रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

    ब्रेकिंग न्यूज़: कल कोरबा प्रवास पर रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

    बालको के ‘मल्हार 4.0’ में दिखी सृजनात्मकता, विरासत और बालकोनगर की खूबसूरती

    बालको के ‘मल्हार 4.0’ में दिखी सृजनात्मकता, विरासत और बालकोनगर की खूबसूरती