
कोरबा: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) द्वारा भव्य ‘वंदे मातरम्’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी ऑडिटोरियम टीपी नगर कोरबा में किया गया। देशभक्ति से सजी इस शाम में सुप्रसिद्ध संगीतकार और गायक धारा सोनवानी के संगीत ने ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा सदन मंत्रमुग्ध हो गया। धारा सोनवानी ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक अपनी सीटों पर झूमने लगे और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कला के माध्यम से समाज में राष्ट्रीयता की भावना को जगाना है। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार और कला प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अंत में एसोसिएशन द्वारा सभी कलाकारों का सम्मान किया गया।
धारा सोनवानी को गायन क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा धारा सोनवानी को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।






