महापौर संजू देवी राजपूत की पहल पर कोरबा में सजेगा भव्य दशहरा मेला, 15 से 20 अक्टूबर तक रामलीला और रावण दहन

कोरबा। कोरबा शहर में दशहरा पर्व के अवसर पर छह दिवसीय भव्य दशहरा एवं रामलीला मेले का आयोजन किया जाएगा। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की पहल पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 15 से 20 अक्टूबर 2026 तक घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर परिसर में इस आयोजन की तैयारी की गई है।महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस भव्य आयोजन में शामिल होकर रामलीला, आतिशबाजी और रावण दहन का आनंद लें। आयोजन में बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

छह दिनों तक चलने वाले इस मेले में राम जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनगमन, भरत मिलाप, लंका दहन और मेघनाथ वध जैसे प्रमुख प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं, 20 अक्टूबर को भव्य रावण दहन और मधुर संगीत कार्यक्रम के साथ आयोजन का समापन होगा।महापौर संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से शहरवासियों को इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आमंत्रण दिया गया है।स्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर परिसर, घंटाघर, कोरबा।दिनांक: 15 से 20 अक्टूबर 2026।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सभी शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार पहुंचकर इस भव्य दशहरा एवं रामलीला मेले को सफल बनाएं और भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लें।

  • Related Posts

    महापौर संजू देवी राजपूत की पहल पर कोरबा में सजेगा भव्य दशहरा मेला, 15 से 20 अक्टूबर तक रामलीला और रावण दहन

    कोरबा। कोरबा…

    Read more

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    ग्राम पंचायत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    धूमधाम से मनाई गई संत सुदर्शन जी की जयंती, डोमार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर किया नमन; सामाजिक एकता, भाईचारे और समाज के उत्थान का लिया संकल्प

    धूमधाम से मनाई गई संत सुदर्शन जी की जयंती, डोमार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर किया नमन; सामाजिक एकता, भाईचारे और समाज के उत्थान का लिया संकल्प

    कोरबा में शाम ढलते ही जाम से हांफने लगती हैं सड़कें: सड़क किनारे अवैध दुकानों और बेतरतीब पार्किंग से घट गई चौड़ाई; मुख्य मार्ग के जाम से बचने के लिए जिस वैकल्पिक रास्ते (राताखार-तुलसी नगर मार्ग) का सहारा लेते थे लोग, उसे भी भारी वाहनों ने बना दिया ‘अघोषित पार्किंग’

    कोरबा में ‘नो एंट्री’ के नाम पर सड़क बनी पार्किंग: सीएसईबी चौक, इंदिरा स्टेडियम से तुलसी नगर बिजली ऑफिस होते राताखार शराब दुकान तक बेतरतीब खड़े ट्रेलरों ने बढ़ाया हादसों का खतरा; स्कूल जाने वाले सैकड़ों बच्चों की जान सांसत में,

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न,

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न,

    करोड़ों का बजट पानी में बहा या नाले में समाया? पोड़ीबहार से भद्रासन गली तक बनते ही ‘कागजी’ दिखने लगा नया नाला; ‘ज्योति इलेक्ट्रॉनिक’ के निर्माण और कोसाबाड़ी जोन के सहायक अभियंता की निगरानी पर उठे तीखे सवाल— ‘ठेकेदार मेहरबान या अफसर अनजान?’

    श्री श्याम मित्र मंडल में 65.75 लाख की वित्तीय अनियमितता का खुलासा

    श्री श्याम मित्र मंडल में 65.75 लाख की वित्तीय अनियमितता का खुलासा