ग्राम कनकेश्वर-धाम कनकी में मड़ाई,राउत नाचा,डाँस प्रतियोगिता और Fit-कनकी– Strong-कनकी मैराथन का 17 को होगा भव्य आयोजन,

कोरबा, स्वयं भू कनकेश्वर भोलेनाथ की पावन नगरी कनकेश्वर-धाम कनकी में दिनांक 17 जनवरी 2026, दिन शनिवार को परंपरा, संस्कृति और स्वास्थ्य का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर ग्राम में पारंपरिक मड़ई महोत्सव, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का गौरव “राउत नाचा”, "डांस प्रतियोगिता" तथा “Fit-कनकी… Strong-कनकी” थीम पर आधारित मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
    मड़ई महोत्सव कनकी गाँव की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, देवी-देवताओं की पूजा और राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियाँ पूरे वातावरण को लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर कर देंगी। राउत नाचा छत्तीसगढ़ की आत्मा है, जो वीरता, एकता और परंपरा का संदेश देता है।
       इसी क्रम में आयोजित *डांस प्रतियोगिता* ग्राम व आसपास के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे उनकी कला और आत्मविश्वास को नई पहचान मिलेगी।

      वहीं *“Fit-कनकी… Strong-कनकी”* थीम पर आयोजित मैराथन दौड़ का उद्देश्य युवाओं सहित समस्त ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नशा-मुक्त जीवन का संदेश देना तथा एक स्वस्थ, सशक्त और जागरूक कनकी के निर्माण का संकल्प लेना है।
      यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति संरक्षण, सामाजिक एकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का सामूहिक प्रयास है। युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति ने कार्यक्रम में समस्त नागरिकों से उपस्थित होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने आग्रह किया है।
  • Related Posts

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    बालकोनगर,। स्वास्थ्य…

    Read more

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    वेदांता ने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,