बालकों के मालिक अनिल अग्रवाल, सीईओ राजेश कुमार सहित अन्य के ऊपर हो अपराध दर्ज, हजारों मजदूरों के जीवन से कर रहे है खिलवाड़ : बद्री अग्रवाल

कोरबा, 8 दिसंबर को हुए बालको प्लांट के अंदर हादसे ने कर्मचारियों के साथ उनके परिवार को अंदर से भयभीत कर दिया है, बालको प्रबंधन के द्वारा सुरक्षा नियमो को अनदेखा करने से बालको प्लांट के अंदर लगातार दुर्घटना हो रही है, BALCO के GAP (ग्रीन एनोड प्लांट) में अचानक हुए तेज धमाके से पूरा प्लांट परिसर दहल उठा। प्रतिदिन की तरह कर्मचारी अपने तय स्थान पर कार्य कर रहे थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में प्लांट के भीतर धुआं फैल गया। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद कर्मचारी घबराकर इधर-उधर भागने लगे ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल ने पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक कोरबा को ज्ञापन सौंपा है, अग्रवाल ने लिखा है कि बालको प्रबंधन की लापरवाही और हजारों मजदूरों के जान से खिलवाड़ बताया है, बद्री अग्रवाल ने प्रशासन से मांग की है कि बालकों के मालिक अनिल अग्रवाल, सीईओ राजेश कुमार, सुरक्षा प्रमुख भारतेंदु पांडे, नगर प्रशासन प्रमुख कैप्टन धनंजय मिश्रा, सुमंत सिंह के ऊपर अपराध दर्ज लेने की मांग की है ।

अग्रवाल ने कहा कि बालको प्रबंधन अपने निजी स्वार्थ में अंधा हो गया है, वन विभाग द्वारा रोक लगाये जाने के बाद भी G+9 का कार्य रात के अंधेरे में पूरे जोर शोर से जारी है जो कि पूर्ण रूप से अवैध है यदि बालको अपने अड़ियल रवैये को बंद नहीं करेगी तो आने वाले समय बालको के खिलाफ उग्र आंदोलन भी किया जाएगा |

  • Related Posts

    ​जगदलपुर में न्यायिक कर्मचारियों ने भरी हुंकार,

    ​छत्तीसगढ़ न्यायिक…

    Read more

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    ​जगदलपुर में न्यायिक कर्मचारियों ने भरी हुंकार,

    ​जगदलपुर में न्यायिक कर्मचारियों ने भरी हुंकार,

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    ​जगदलपुर में 21 मार्च को आयोजित होगा न्यायिक कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन; प्रांताध्यक्ष नागेश्वर मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

    ​जगदलपुर में 21 मार्च को आयोजित होगा न्यायिक कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन; प्रांताध्यक्ष नागेश्वर मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

    स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग, हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

    स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग, हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत