बालकों की मनमानी चरमसीमा के पार, जी+9 प्रोजेक्ट निर्माण पर तत्काल रोक लगाने भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने जिलाधीश को सौपा ज्ञापन

कोरबा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बद्री अग्रवाल ने बालको की मनमानी, तानाशाही के विरोध में कोरबा जिलाधीश अजीत बसंत को ज्ञापन सौंप कर बालको के मनमानी पर रोक लगाने हेतु आग्रह किया है |

अग्रवाल ने शिकायत में लिखा है कि बालकों द्वारा नवीन बालको टाउनशिप प्रोजेक्ट (G+9) को बिना विभागीय अनुमति के बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, पर्यावरणीय नियमों और माननीय न्यायालयीय आदेशों की अनदेखी भी बालकों प्रबंधन और उसकी ठेका कंपनी आल्हुवालिया द्वारा किया जा रहा है, वनमंडल कोरबा ने जांच के बाद बालको और उसके सब-कॉन्ट्रैक्टर आलुवालिया कंपनी को साफ निर्देश दिया था कि शिकायत के निराकरण तक निर्माण रोका जाए। इसके बावजूद निर्माण स्थल पर मशीनें चलती रहीं और काम बाधारहित जारी रहा। परियोजना क्षेत्र में बरगद, पीपल, साल, आम और अन्य कई प्रजातियों के पुराने वृक्ष खड़े हैं। इन पेड़ों के स्थानांतरण को लेकर न्यायालय की रोक पहले से लागू है, लेकिन कथित रूप से इनके हटाए जाने की कोशिशें पर्यावरणीय नियमों के विपरीत बताई जा रही हैं। इससे विभागीय आदेशों की अवहेलना का मामला और मजबूत हुआ है।

उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए G+9 प्रोजेक्ट पर तत्काल रोक लगाकर काम बंद करवाने की कृपा करें, यदि काम बिना अनुमति के निरंतर चलता रहता तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदेही बालकों प्रबंधन की होगी |

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर