
कोरबा। सूर्यवंशी समाज की प्रतिष्ठित संस्था ‘बुद्ध कल्याण समिति’ के कार्यकाल वर्ष 2026-2029 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हो गया है। चुनाव अधिकारी रमेश सूर्यवंशी द्वारा सभी पदों के आधिकारिक वोट और परिणामों की घोषणा कर दी गई है।
इस बार के चुनाव में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया, जिसके कारण कई पदों पर बेहद करीबी और कांटे की टक्कर देखने को मिली।
आधिकारिक चुनावी परिणाम और वोटों का विवरण
चुनाव समिति द्वारा जारी किए गए अंतिम आंकड़ों के अनुसार, रोमांचक मुकाबले में जगदीश खरे और लाभों राम सूर्यवंशी की करीबी जीत
अध्यक्ष पद के कड़े मुकाबले में जगदीश खरे को कुल 48 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लाभो राम सूर्यवंशी को 42 वोट प्राप्त हुए। इस तरह जगदीश खरे ने 6 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की।
वहीं कोषाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। सुभाष सूर्यवंशी को कुल 46 वोट मिले, जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नारायण प्रसाद (43 वोट) को मात्र 3 वोटों के मामूली अंतर से शिकस्त देकर जीत हासिल की।
सचिव पद पर दिनेश टेंगवार को मिले सबसे अधिक वोट 20 से जीत
सचिव पद के त्रिकोणीय मुकाबले में दिनेश टेंगवार ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए सबसे अधिक 43 वोट हासिल किए और सचिव पद की कमान अपने नाम की। उनके प्रतिद्वंदियों में रामकुमार सोनवानी को 23 वोट और रूपचंद लाठिया को 22 वोट मिले। दिनेश टेंगवार को समाज में सबसे लोकप्रिय चेहरा माना जा रहा है।
समाज के विकास का लिया संकल्प
जीत की घोषणा के बाद पूरे समाज में जश्न का माहौल है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश खरे और सचिव दिनेश टेंगवार ने संयुक्त रूप से कहा:कि “जनता ही जनार्दन है।” समाज का फैसला सर्वोपरि होता है, और यह जीत समाज द्वारा हमे दिया गया एक ‘जनादेश’ है lकि वे अब समाज के कल्याण और विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करें।






