बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

बालकोनगर, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों, खासकर जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और मलेरिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर यह अभियान इस वर्ष की थीम “मलेरिया का खात्मा संभव है: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के तहत चलाया गया। इसका उद्देश्य मलेरिया की शीघ्र पहचान, सही जानकारी प्रदान करना, लोगों की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाना और गांवों तक सीधे स्वास्थ्य सहायता पहुंचाना था।

प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में 1.4 लाख से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई हैं। घर-घर जाकर जागरूकता अभियान, सामुदायिक बैठकों और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को मलेरिया के शुरुआती लक्षण जैसे बुखार, ठंड लगना और अत्यधिक पसीना आने के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित हो सके। साथ ही मलेरिया से जुड़ी भ्रांतियों और गलत धारणाओं को भी दूर किया जा रहा है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि सशक्त और स्वस्थ समुदाय ही देश के विकास की नींव हैं। प्रोजेक्ट आरोग्य के माध्यम से हम स्थानीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहे हैं। हमारा ध्यान बीमारी की रोकथाम, समय पर उपचार और लोगों की भागीदारी पर है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता के जरिए हम एक मजबूत और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

इस अभियान के तहत मच्छरदानी के नियमित उपयोग और आसपास पानी जमा न होने देने जैसे बचाव उपायों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर खास ध्यान केंद्रित किया गया। उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री, पोषण सहायता तथा मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

बालको ने मोबाइल हेल्थ वैन भी शुरू की हैं, जिनके माध्यम से दूरस्थ गांवों तक सीधे स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। वित्त वर्ष 2026 में 25,000 से अधिक लोगों को इसका लाभ मिला है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जरिए बालको ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    कोरबा/रायपुर (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता का महत्व तेजी से बढ़ा

    बीजेपी कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्यबीजेपी पार्षद के वार्डो में बिना टेंडर हुए कार्य पूर्ण कांग्रेसी पार्षदों को 1 साल से टेंडर का हवाला

    बीजेपी कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्यबीजेपी पार्षद के वार्डो में बिना टेंडर हुए कार्य पूर्ण कांग्रेसी पार्षदों को 1 साल से टेंडर का हवाला