बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण

बालकोनगर, बालको टाउनशिप में स्थित मंगल भवन के नवीनीकरण परियोजना का उद्घाटन बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर बालको के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेश कुमार ने कहा कि बालको सदैव अपने समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और मंगल भवन का नवीनीकरण इसी सोच का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

यह भवन अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन के रूप में विकसित हो गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएँ और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान प्रदान करना है। मंगल भवन के नवीनीकरण के पश्चात इसके स्वरूप में उल्लेखनीय बदलाव हुआ है। भवन के आंतरिक और बाहरी हिस्सों को आकर्षक बनाने के साथ ही स्वच्छता और रोशनी पर विशेष ध्यान दिया गया है। अब यह भवन न केवल देखने में सुंदर है, बल्कि उपयोग के लिहाज़ से भी अत्यंत सुविधाजनक बन गया है।

मंगल भवन में अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जिम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे युवा, बुजुर्ग और महिलाएँ सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। इसके साथ ही खेलकूद के लिए कैरम और टेबल टेनिस जैसी इनडोर गेम्स की व्यवस्था की गई है, जो सभी के लिए मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अच्छा माध्यम है।

यह भवन शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए भी उपलब्ध रहेगा। इसके लिए पानी, वॉशरूम, बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं, ताकि आयोजनों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन अब एक भरोसेमंद और सुलभ आयोजन स्थल बन गया है।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत…

    Read more

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे  गंभीर सवाल

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    कनकेश्वर धाम उपेक्षा का हुआ शिकार, न बिजली, न पानी, न श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था

    कनकेश्वर धाम उपेक्षा का हुआ शिकार, न बिजली, न पानी, न श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था