कोरबा, कोरबा जिले में धान खरीदी केंद्रों में अनियमितता की लगातार मीडिया में खबर प्रकाशित हो रही थी, जिसके बाद कांग्रेस के तेज तर्रार युवा नेता मधुसूदन दास नेता प्रतिपक्ष बंकिमोंगरा नगर पालिका परिषद की अगुवाई में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जिसमें धान खरीदी केंद्रों में अनियमितता की जानकारी सामने आई, धान खरीद केंद्र में अनियमितता मिलने के बाद कांग्रेस के युवा नेता ने बुधवार को जिलाधीश को शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की है, शिकायत पत्रों में अतिरिक्त धान और किसानों से हमाली कार्य कराए जाने की शिकायत है कांग्रेस युवा नेता ने 5 धान खरीदी केंद्रों कोरकोमा, सोनपुरी, कुदमुरा, चचिया, तिलकेजा की शिकायत की है, शिकायत पत्र में 40 किलो 850 ग्राम तौल और किसानों के हमाल से कार्य, मूलभूत सुविधाओं और रख रखाव राशि के दुरुपयोग की बात लिखी है, युवा नेता के पत्र पर प्रशासन किस प्रकार कार्यवाही करते है, विपक्ष भी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से मिलकर सुविधाओं और खामियों को उजागर कर रहे है







