युवा न्यूज रिपोर्टर इमानुअल तांडी का संदिग्ध हालात में मिला शव, प्रेस जगत में शोक की लहर

कोरबा, जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन सह रिपोर्टर के रूप में कार्यरत इमानुअल तांडी का शव शहर के सीएसईबी कॉलोनी, आरामशीन क्षेत्र स्थित उनके घर में बंद कमरे के भीतर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और प्रेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार इमानुअल तांडी अपने घर में अकेले रहते थे। बीते कुछ दिनों से घर का दरवाजा बंद था। इसी दौरान कमरे से तेज बदबू आने लगी, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों और स्थानीय लोगों को दी। दरवाजा खुलवाने पर अंदर उनका शव पड़ा मिला।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अपने बेटे और परिवार के सदस्य को इस हालत में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में मातम का माहौल है।बताया जा रहा है कि इमानुअल तांडी एक स्थानीय चैनल में कैमरा मैन सह रिपोर्टर के रूप में कार्य करते थे और पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से पत्रकारों और परिचितों में गहरा दुख और स्तब्धता है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर