कोरबा, राष्ट्रीय एकता दिवस, जिसे नेशनल यूनिटी डे के रूप में भी जाना जाता है, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में और भारत में राष्ट्रीय और राजनीतिक एकीकरण और एकता को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्र की संप्रभुता, शांति और अखंडता को बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करता है, जो नागरिकों को विविधता में एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।
राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने और इसका उत्सव मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद यह दिवस पहली बार 2014 में मनाया गया था। इसके बाद, 31 अक्टूबर, 2015 को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच बेहतर समझ और आपसी संबंध बनाने के लिए उनके बीच सतत और संरचित संपर्क हेतु ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल की घोषणा की। तब से दस से अधिक केन्द्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें, स्कूल, कॉलेज और युवा संगठन देश के विभिन्न भागों के लोगों के बीच इस प्रकार के संबंध को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इसे मना रहे हैं।
इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन विशेष है क्योंकि यह सरदार पटेल की 150वीं जयंती है।
कोरबा जिले के सभी थाना, चौकी में रन फॉर यूनिटी के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे कोरबा जिले के गणमान्य नागरिक, छात्र छात्राओं, वार्ड पार्षद, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, पंच के मध्य संपन्न हुआ इस दौरान पाली थाना में रंगोली प्रतियोगिता,चित्रकला, संगोष्ठी का आयोजन,
कटघोरा थाना अंतर्गत रन फॉर यूनिटी के साथ रस्सा काशी, कुर्सी दौड़, मंचीय कार्यक्रम, वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,
दीपका थाना में रंगोली, संगोष्ठी, रन फॉर यूनिटी और मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए,
बांकीमोंगरा थाना में रन फॉर यूनिटी, रंगोली, संगोष्ठी, वृक्षारोपण और स्कूली छत्रा छात्राओं को थाना भ्रमण के साथ पुलिस के कार्य से रूबरू कराया गया,
कोरबी चौकी में रन फॉर यूनिटी, रंगोली संगोष्ठी का आयोजन किया गया,
राजगामार चौकी में रन फॉर यूनिटी, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,
इसी प्रकार कोरबा जिले में सभी थाना चौकी में विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ।

सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल पड़नीया में कुर्सी दौड़, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता और वृक्षारोपण का आयोजन के साथ मिडिल स्कूल के छात्र छात्राओं को भोजन कराया गया,






