कोरबा, जिले में धान खरीदी जोरो शोरों पर चल रही है ऐसे में अवैध धान खरीदी रोकने और वैध किसानों के धान खरीदने प्रशासनिक अमला निरंतर कार्य कर रहा है, दादरखुर्द धान खरीदी केंद्र में धान बेचने लेकर पहुंचे किसान पाल सिंह डहरिया का 129 क्विंटल धान कोरबा तहसीलदार ने मौके पर जांच कर वापस लौटा दिया और किसान पाल सिंह डहरिया को सख्त हिदायत दी गई कि इस प्रकार का खराब धान लेकर नही आए साफ धान बेचने लेकर आए।
तहसीलदार ने मौके मुआयना पर धान खरीदी केंद्र में किसी प्रकार की अनियमितता या किसानों को असुविधा नहीं हो रही और खरीदी पूर्ण पारदर्शिता के साथ होना बताया है।
धान वापसी और खरीदी को लेकर तहसीलदार ने बताया कि129 क्विंटल धान वापसी और किसान पाल सिंह डहरिया के घर भौतिक सत्यापन कर संशोधन कर दुबारा टोकन जारी किया जायेगा। धान खरीदी में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी, खराब धान पाखण्ड धान अधिक होने से धान वापस किया गया है, लगातार धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो।






