ठेकेदार द्वारा कब्जा किए गए सार्वजनिक मैदान पर कुसमुंडा प्रबंधन मेहरबान, कर्मचारियों की मांग भी की जा रही अनदेखी

कोरबा, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की कुसमुंडा परियोजना में कर्मचारियों की सुविधाओं को अनदेखी कर तथाकथित ठेकेदार को फायदा पहुंचाने का गंभीर आरोप बीते कुछ महीनो से लग रहा है बावजूद इसके इस पर कार्यवाही करने के ठेकेदार को खुलेआम संरक्षण ही दिया जा रहा है। एक ओर जहां खदान विस्तार के लिए एक एक इंच जमीन के लिए जद्दोजहद किया जा रहा है, वहीं कुसमुंडा के ह्रदयस्थल नेहरू नगर स्थित पानी टंकी मैदान की कई एकड़ भूमि एक तथाकथित ठेकदार के हवाले कर दी गई है, जिसमें ठेकदार द्वारा अपने दर्जनों नए और कबाड़ हो चुके वाहनों को खड़ा किया जाता है। मैदान में एक बड़ा भूभाग रिक्त है,जिसमें श्रमिक संगठन चौपाटी बनाने की लगातार मांग कर रहा है,परंतु कुसमुंडा प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। श्रमिक संगठन बीएमएस द्वारा गायत्री मंदिर चौक ये सड़क पर लगने वाले सभी सब्जी,फल, जूस और खाने पीने के ठेले दुकान को इसी मैदान में शिफ्ट करने की मांग की जा रही है। आपको बता दें गायत्री मंदिर चौक में सड़क किनारे लगाए जाने वाले दुकानों से लगातार जाम लगता है,जिससे कर्मचारियों को खदान अथवा ऑफिस जाने में असुविधा होती है। नेहरू नगर पानी टंकी के इस मैदान में दुकानें लगने से आसपास के सभी कॉलोनीवासी यहां आ सकते है और यहां पार्किंग भी की जा सकती है। चौपाटी की तरह इस मैदान का उपयोग किया जा सकता है। परंतु कुसमुंडा प्रबंधन अपने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखने के बजाय एक करोड़पति ठेकदार को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है,इस ठेकदार के पास यहां कई एकड़ का मैदान पर कब्जा है, मैदान अंदर 10 – 10 लाख की लागत से बने कई वातानुकूलित भवन भी कब्जा में लिए गए है,जो कि SECL के पैसे से बनाए गए है। इसी ठेकदार के द्वारा कई अधिकारी स्तर के क्वार्टर भी कब्जा किए गए है। इन सभी चीजों की लिखित शिकायत प्रबंधन से की गई है बावजूद इसके प्रबंधन द्वारा अपने कर्मचारियों के हितों को ताक में रखकर यहां सीधे ठेकदार को संरक्षण देते हुए फायदा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव,

    बालकोनगर, वेदांता…

    Read more

    राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

    कोरबा कलेक्टर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    ठेकेदार द्वारा कब्जा किए गए सार्वजनिक मैदान पर कुसमुंडा प्रबंधन मेहरबान, कर्मचारियों की मांग भी की जा रही अनदेखी

    ठेकेदार द्वारा कब्जा किए गए सार्वजनिक मैदान पर कुसमुंडा प्रबंधन मेहरबान, कर्मचारियों की मांग भी की जा रही अनदेखी

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव,

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव,

    राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

    राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया

    ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया

    संकल्प बजट विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला”:- बद्री अग्रवाल

    संकल्प बजट विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला”:- बद्री अग्रवाल