कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में दूरस्थ ग्रामीण अंचलों एवं शहरी क्षेत्रों से अपनी समस्याओं के समाधान की के लिए पहुंचे नागरिकों की आवेदनों को गम्भीरता से सुना।
कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को सवेंदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
खम्हरिया सहित अन्य पंचायतो में खाद्यान्न वितरण में आ रही परेशानियों को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को राहत पहुंचाते हुए कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को संबंधित पंचायतों में स्वयं जाकर शिकायतों की जांच करने तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुचारु रूप से संचालित हो और किसी भी पात्र परिवार को खाद्यान्न से वंचित न रहना पड़े।
जनदर्शन में खाद्यान्न वितरण, फौती नामांतरण, सीमांकन, पीएम आवास, रोजगार, मुआवजा, पेंशन, नए आंगनबाड़ी भवन की मांग, दिव्यांगता कार्ड, ट्राई सायकिल एवं वनाधिकार पट्टा सहित कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनो का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    बालकोनगर, 14…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐतिहासिक फैसला किसान हितैषी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता: एक क्विंटल धान बेचने पर भी 21 क्विंटल के मान से ₹13,839 बोनस मिलना बड़ा तोहफा— हितानंद अग्रवाल

    कोरबा, छत्तीसगढ़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐतिहासिक फैसला किसान हितैषी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता: एक क्विंटल धान बेचने पर भी 21 क्विंटल के मान से ₹13,839 बोनस मिलना बड़ा तोहफा— हितानंद अग्रवाल

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐतिहासिक फैसला किसान हितैषी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता: एक क्विंटल धान बेचने पर भी 21 क्विंटल के मान से ₹13,839 बोनस मिलना बड़ा तोहफा— हितानंद अग्रवाल

    कोरबा में 16 नवंबर को भव्य ‘भगवान सहस्त्रबाहु जयंती’ महोत्सव: कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और महापौर संजू देवी राजपूत करेंगे शिरकत; एक दिन पूर्व होगी वॉल पेंटिंग स्पर्धा

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    कोरबा भाजयुमो में ‘नोटिस बम’ से घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में सार्वजनिक क्लास लगाने पर भड़के युवा नेता; बोले- ‘अपनों को पर्सनल, परायों को ग्रुप में टारगेट क्यों?’