एमजेएम हॉस्पिटल में डायबिटीज़ इलाज की नई पहल — अब बिना सुई मिलेगा इंसुलिन का साथ

कोरबा, डायबिटीज़ (मधुमेह) आज देश की सबसे गंभीर और तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल है। अनियंत्रित ब्लड शुगर से हृदय, किडनी, आँखों और नसों पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में समय पर सही इलाज और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बेहद जरूरी हो गया है।
इसी कड़ी में एमजेएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोरबा ने डायबिटीज़ उपचार के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाया है। अस्पताल में अब Afrezza® Inhaler इंसुलिन की सुविधा शुरू की गई है, जिसे सांस के जरिए लिया जाता है। यह तकनीक खासतौर पर उन मरीजों के लिए उपयोगी मानी जा रही है, जिन्हें भोजन के बाद शुगर कंट्रोल करने में परेशानी होती है।

क्या है Afrezza® इनहेलर ?

Afrezza® एक आधुनिक और तेज़ असर करने वाली इंसुलिन है, जिसे इंजेक्शन की बजाय इनहेलर के माध्यम से लिया जाता है। भोजन के समय ली जाने वाली यह इंसुलिन पोस्ट-मील (खाने के बाद) ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है।

Afrezza® के प्रमुख फायदे

  • सुई के बिना इंसुलिन, दर्द और डर से राहत
  • भोजन के साथ तुरंत असर
  • पोस्ट-मील शुगर कंट्रोल में प्रभावी
  • उपयोग में आसान, जीवनशैली के अनुकूल
  • अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित आधुनिक तकनीक

क्या कहते है विशेषज्ञ

एमजेएम हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजिशियन एवं डायबिटीज़ विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस जैन का कहना है कि डायबिटीज़ के इलाज में अब केवल दवाइयाँ ही नहीं, बल्कि सही समय पर सही तकनीक का चयन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। Afrezza® जैसी आधुनिक इंसुलिन थेरेपी उन मरीजों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है, जिन्हें खाने के बाद शुगर कंट्रोल में दिक्कत होती है। हालांकि, हर मरीज के लिए इलाज डॉक्टर की जांच और सलाह के बाद ही तय किया जाना चाहिए।

जागरूकता ही सबसे बड़ा उपचार

विशेषज्ञों के अनुसार, इंसुलिन को लेकर समाज में आज भी कई तरह की भ्रांतियाँ हैं। सही जानकारी, नियमित जांच और अनुभवी डॉक्टर की निगरानी में लिया गया उपचार ही डायबिटीज़ को लंबे समय तक नियंत्रण में रख सकता है।

आधुनिक इलाज अब कोरबा में ही

एमजेएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लगातार क्षेत्र में आधुनिक, किफायती और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। Afrezza® जैसी नई तकनीक की शुरुआत से अब कोरबा और आसपास के मरीजों को महानगरों जैसी सुविधाएँ अपने ही शहर में मिल सकेंगी।

अधिक जानकारी और विशेषज्ञ परामर्श के लिए एमजेएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोरबा में संपर्क करें।

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर